Rahul Gandhi Bihar elections

Rahul Gandhi और Tejashwi Yadav की जोड़ी, Bihar चुनाव में कहां खड़ी?

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इस बार राजनीतिक एक्सपेरिमेंट कर रही है, जो पिछले 3 दशकों से की जा रही राजनीति से काफी अलग है। वीडियो में जानिए कैसे…

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच एक ओर जहां खींचतान जारी है, वहीं दूसरी तरफ चुनाव जीतने को लेकर सभी पार्टियां रणनीति बना रही हैं। इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीते दिन बिहार का दौरा किया। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कन्हैया कुमार कदम से कदम मिला कर चल रहे थे। इसके बाद से ही चर्चा हो रही है कि कांग्रेस कन्हैया कुमार को बिहार चुनाव में फ्रंट फुट पर रख रही है। माना जा रहा है कि कांग्रेस जिस तरह से बिहार में राजनीतिक एक्सपेरिमेंट कर रही है, वह पिछले 3 दशकों से की जा रही राजनीति से काफी अलग है।

विज्ञापन

कहा जा रहा है कि 3 दशक के बाद कांग्रेस की चाल अब बदल गई है। पहले जो भी मुद्दा आरजेडी उठाती थी, उससे कांग्रेस अपनी दूरी बना लेती थी। जिस बात से आरजेडी को परहेज होता था, उस बात से कांग्रेस भी अपने आप को परहेज कर लेती थी। लेकिन अब कांग्रेस ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। पूरी बात समझने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ