हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भागलपुर और मधुबनी पहुंची मशाल गौरव यात्रा का जोरदार स्वागत, खेल प्रेमियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

बिहार में खेलो इंडिया मशाल गौरव यात्रा का मधुबनी और भागलपुर में उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया, जिससे आगामी युवा खेलों से पहले स्थानीय गौरव और उत्साह की भावना जागृत हुई।

विज्ञापन
खेलो इंडिया मशाल गौरव यात्रा

बिहार में पहली बार 4 मई से 15 मई तक आयोजित होने वाली खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार के लिए लोगों को जागरूक और प्रोत्साहित करने के लिए खेलो इंडिया की जानकारी और मशाल के साथ एलईडी स्क्रीन से युक्त मशाल गौरव यात्रा राज्य के हर जिले में जा रही है। यह यात्रा 15 अप्रैल से 2 मई तक जारी रहेगी।

मशाल गौरव यात्रा आज भागलपुर और मधुबनी पहुंची, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने मशाल गौरव यात्रा का पूरे जोश और उत्साह के साथ स्वागत किया। भागलपुर पहुंचने पर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी तथा डीडीसी प्रदीप सिंह ने मशाल का स्वागत किया तथा मौजूद लोगों को खेलो इंडिया यूथ गेम्स के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित किया। रामधारी उच्च विद्यालय तेतरी-पकरा में विद्यालय की प्राचार्य सुगंधा प्रसाद सिंह ने मशाल गौरव यात्रा का स्वागत किया, जिसमें भारी संख्या में छात्राओं, खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

पुष्प अर्पित कर मशाल का स्वागत

मधुबनी खेल मैदान में आयोजित एक स्वागत समारोह में जिला खेल अधिकारी नीतिश कुमार ने मशाल गौरव यात्रा का स्वागत किया, जिसमें संगीत शिक्षक अमन कुमार झा ने स्वागत गीत गाकर सबका मन मोह लिया। जिला कबड्डी संघ के सचिव मनीष कुमार सिंह तथा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका मीनाक्षी कुमारी ने पुष्प अर्पित कर मशाल का स्वागत किया।

विज्ञापन

जिस जिले में भी मशाल गौरव यात्रा जा रही है, वहां स्वागत करने वालों के उत्साह को कायम रखने के लिए उपस्थित लोगों के बीच टोपी, रिंग, पेन आदि दिए जा रहे हैं ताकि यह मशाल गौरव यात्रा उनके लिए यादगार बन जाए। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ रही है और खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तारीख नजदीक आ रही है, लोगों के बीच उत्साह बढ़ता जा रहा है। “खेलो इंडिया- खेल के रंग बिहार के संग” यह नारा लोगों की जुबान पर चढ़ गया है। लोगों को खेल के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित करने में मशाल गौरव यात्रा बहुत अहम भूमिका निभा रही है।

ये भी पढ़ें-  बिहार से बड़ा अपडेट: ‘NDA में शामिल होगा एक और दल…’, मंत्री संतोष सुमन का बड़ा दावा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola