---विज्ञापन---

बिहार angle-right

बिहार से बड़ा अपडेट: ‘NDA में शामिल होगा एक और दल…’, मंत्री संतोष सुमन का बड़ा दावा

बिहार में हिंदुस्तान आवामी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने न्यूज24 से बात करते हुए कहा कि हमारे NDA में पांच दल है, लेकिन आने वाले दिनों में एक और दल भी शामिल होगा।

---खबर नीचे जारी है---

(अमिताभ कुमार ओझा)

बिहार में एनडीए के साथी हिंदुस्तान आवामी मोर्चा के संरक्षक केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नाराजगी की खबरें सामने आईं। इसी बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन ने न्यूज24 से बात करते हुए बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि हमारे NDA में पांच दल हैं, लेकिन आने वाले दिनों में एक और दल भी शामिल हो जाएगा। उनका इशारा मुकेश साहनी की वी आई पी की ओर था, हालांकि उन्होंने नाम नहीं लिया। इसके अलावा, संतोष ने नीतीश कुमार की भी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने ही दलित समाज के लोगों के लिए सबसे ज्यादा काम किया है।

---खबर नीचे जारी है---

NDA में शामिल होगा नया दल

एनडीए के साथी हिंदुस्तान आवामी मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन से न्यूज24 ने बात की। इस दौरान उन्होंने कई बड़े दावे किए। संतोष सुमन ने कहा कि पार्टी और गठबंधन में सब कुछ आल इज वेल है। पार्टी इस बार पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने को तैयार है। हालांकि, कितनी सीटें मिलेंगी इस पर अभी कोई बात गठबंधन में नहीं हुई है। पार्टी के कोर कमिटी में चर्चा जरूर हुई है। संतोष सुमन ने कहा कि पार्टी मजबूत स्थिति में है। संतोष सुमन ने एक और बड़ा बयान देते हुए कहा कि हमारे NDA में पांच दल हैं, लेकिन आने वाले दिनों में एक और दल भी शामिल होगा।

ये भी पढ़ें: बेगूसराय में दो भाइयों की पीट-पीट कर की हत्या, पॉलिथीन में पैक कर खेत में फेंका शव

---खबर नीचे जारी है---

दलित जनता का विकास

बिहार की राजनीति में हर कोई दलित का वोट चाहता है। 2025 के चुनाव में दलित एक बड़ा फैक्टर है। लगभग 20 प्रतिशत दलित का वोट शेयर है। यही वजह है कि सभी पार्टियों का फोकस दलित वोट बैंक पर है। ऐसे में NDA में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और चिराग पासवान की एलजेपी पर सबकी निगाहें हैं। संतोष सुमन के मुताबिक, दलित जानता है कि उनका सबसे ज्यादा किसी ने विकास किया है, तो वे नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी ही हैं।

संतोष सुमन के अनुसार भले ही कांग्रेस ने एक दलित को अपना प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, लेकिन बिहार में कांग्रेस आरजेडी की बी टीम बनकर रह गई है। चिराग पासवान बिहार की राजनीति में आना चाहते हैं? संतोष सुमन कहते है यह अच्छी बात है। बिहार उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि रही है।

---खबर नीचे जारी है---

जीतन राम मांझी की नाराजगी

हाल ही में पार्टी के कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गठबंधन को लेकर अपनी नाराजगी दिखाई थी। मांझी ने कहा था कि गठबंधन में हमारी पूछ नहीं है। यही नहीं, उन्होंने यह भी कहा था कि इस बार सम्मानजनक सीट चाहिए। इस पर संतोष सुमन कहते हैं कि वो सब पुरानी बातें हो चुकी हैं। कोई नाराजगी नहीं है, एनडीए गठबंधन में हैं और रहेंगे। 2025 में 225 सीट पर गठबंधन जीतेगा।

जब उनसे पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार के चेहरे के कारण एनडीए को एंटी इनकम्बेंसी झेलनी पड़ सकती है? तो इस पर मंत्री संतोष सुमन कहते हैं कि नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से बाहर निकाला है। उन्होंने जितना काम किया है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। ऐसे में कोई एंटी इनकम्बेंसी नहीं होंगी। वैसे भी इस बार डबल इंजन की सरकार में बिहार में तेजी से विकास का काम हो रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: रूठी पत्नी को मनाना पड़ा भारी, दर्ज हो गया केस! मिली नीले ड्रम में भरने की धमकी

First published on: Apr 22, 2025 12:59 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola