Live Updates
BJP और INC में टक्कर
BJP कैंडिडेट Anil Kumar 20 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं.
2 उम्मीदवारों में वोटों के अंतर
काउंटिंग के बीच टॉप 2 उम्मीदवारों में वोटों के अंतर साफ नजर आ रहा है.
बथनाहा सीट पर BJP की भयंकर बढ़त
बथनाहा (एससी) सीट पर BJP कैंडिडेट Anil Kumar INC कैंडिडेट Navin Kumar से 20257 वोटो से आगे चल रहे हैं.
पांच राउंड के बाद का नतीजा
लगातार बीजेपी के अनिल कुमार आगे चल रहे हैं. पांच राउंड की गिनती के बाद वो अपने विरोधी प्रत्याशी कांग्रेस के नवीन कुमार से 11892 वोटों से आगे चल रहे हैं
Bathnaha Election Result 2025 LIVE Updates:रुझान आना शुूरू
सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है. 7 सीटों पर रुझान आना शुरू हो चुके हैं.
Bathnaha Election Result 2025 LIVE Updates: बस थोड़ी देर में वोटों की गिनती शुरू होगी
8 बजे से गिनती शुरू हो रही है. सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जाएंगे और उसके बाद EVM की काउंटिंग शुरू होगी. 9 बजे से रुझान आने लगेंगे.
Bathnaha Election Result 2025 LIVE Updates: 8 बजे होगा बथनाहा विधानसभा सीट के विधायक की किस्मत का फैसला
बथनाहा विधानसभा सीट के विधायक की किस्मत का फैसला आज होगा. 8 बजे मतगणना शुरू हो जाएगी और उसके बाद EVM की काउंटिंग शुरू होगी. 9 बजे से रुझान आने लगेंगे.
Bathnaha Election Result 2025 LIVE Updates: बथनाहा विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम सामने आ चुके हैं। मतगणना के बाद BJP के अनिल कुमार ने जीत दर्ज की. जनता ने अपने समर्थन से पार्टी को बहुमत दिलाया. बथनाहा भारत के बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिले का एक विधानसभा क्षेत्र है. यह सीट एससी के लिए आरक्षित है. इस सीट पर 2010 से ही बीजेपी का कब्जा है.
यहां पड़े सभी 243 सीटों के नतीजे
किस-किस के बीच मुकाबला?
बथनाहा विधानसभा सीट महागठबंधन में कांग्रेस और एनडीए में बीजेपी के खाते में आई है. इस विधानसभा सीट से कांग्रेस ने नवीन कुमार को टिकट दिया है जबकि बीजेपी ने अनिल कुमार राम को टिकट दिया है. अनिल कुमार ने 2020 विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज की थी. वहीं जेएसपी ने नवल किशोर चौधरी को मैदान में उतारा था.
साल 2020 में क्या थे नतीजे?
बात अगर साल 2020 की करें तो बथनाहा विधानसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा था. बीजेपी के अनिल कुमार ने यहां भारी मतों से जीत हासिल की थी. उन्हें 92,648 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस के संजय राम को 48,830 वोट मिले थे. कांग्रेस प्रत्याशी की 46,818 वोटों से हार हुई थी. वहीं राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के उम्मीदवार चंद्रिका पासवान को महज 15,322 वोटों से संतोष करना पड़ा था.
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी का नाम | कितने मिले वोट |
| अनिल कुमार | बीजेपी | 92,648 (जीत) |
| संजय राम | कांग्रेस | 48,830 (हार) |
| चंद्रिका पासवान | राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) | 15,322 |
साल 2015 के नतीजे
साल 2015 में भी इस सीट से बीजेपी ने ही जीत दर्ज की थी लेकिन तब बीजेपी ने दिनकर राम को उम्मीदवार बनाया था. दिनकर राम को तब 74,763 वोट मिले थे. उन्होंने कांग्रेस के सुरेंद्र राम को हराया था. सुरेंद्र राम को 54,597 वोट मिले थे. दोनों के बीच वोटों का अंतर 20 हजार से अधिक था. तीसरे नंबर पर 4,318 वोटों के साथ निर्दलीय उम्मीदवार दीपलाल पासवान रहे थे.
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी का नाम | कितने मिले वोट |
| दिनकर राम | बीजेपी | 74,763 (जीत) |
| सुरेंद्र राम | कांग्रेस | 54,597 (हार) |
| दीपलाल पासवान | निर्दलीय | 4,318 |
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
3 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
1 day ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
1 day agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines