Baruraj Election Result 2025: बरूराज में BJP के अरुण कुमार सिंह जीते, VIP के राकेश कुमार को 29,034 वोटों से हराया
Baruraj Election Result 2025: बिहार की बरूराज विधानसभा सीट, जो मुजफ्फरपुर जिले के अंतर्गत आती है, पर 6 नवंबर को मतदान हुआ और 14 नवंबर को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू की गई. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इस सीट से BJP के अरुण कुमार सिंह जीत चुके हैं. उन्होंने VIP के राकेश कुमार को 29,034 वोटों से हराया.
Baruraj Election Result 2025: बिहार की बरूराज विधानसभा सीट से अगला विधायक कौन होगा, इसका फैसला हो चुका है. चुनाव आयोग के द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा हो चुकी है. इस सीट पर सीधा मुकाबला BJP के अरुण कुमार सिंह और VIP के राकेश कुमार के बीच रहा. मतगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, अरुण कुमार सिंह ने राकेश कुमार को 29,034 वोटों से हराया. आपको बता दें कि यहां पर चुनाव पहले चरण में 6 नवंबर को हुई थी, जिसकी आज 14 नवंबर को 8 बजे मतगणना शुरू हुई. बिहार की 243 में से बरूराज विधानसभा का सीट क्रमांक 96 है, जो मुजफ्फरपुर जिले के अंतर्गत आती है.
बरूराज विधानसभा सीट से उम्मीदवार
साल 2025 के चुनाव में बरूराज विधानसभा सीट से 3 पार्टी के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला बताया जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस विधानसभा सीट से अरुण कुमार सिंह पर फिर भरोसा जताया है. वहीं, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने राकेश कुमार को इस सीट से खड़ा किया है. जबकि, इन दोनों पार्टी के उम्मीदवारों को जन सुराज पार्टी (JSP) के हीरालाल खरिया से तगड़ी टक्कर मिल रही है. इस साल यहां से 19 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था, जिसमें से 12 उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में डटे हैं.
विज्ञापन
बरूराज विधानसभा सीट पर 2020 के चुनाव के आंकड़े
साल 2020 के चुनाव में बरूराज विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार अरुण कुमार सिंह भारी मतों से विजयी रहे थे. उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कैंडीडेट नंद कुमार राय को हराया था. अरुण कुमार सिंह को कुल 49.47% वोट और नंद कुमार राय को 24.76% वोट मिले थे. अरुण कुमार सिंह ने नंद कुमार राय को 6,326 वोट के अंतर से पीछे छोड़ा था. वहीं, बहुजन समाज पार्टी (BSP) के हीरालाल खरिया ने 22,650 वोट पाया था, जो कुल मतदान का मात्र 12.82%था.
पार्टी
उम्मीदवार
प्राप्त वोट
भारतीय जनता पार्टी
अरुण कुमार सिंह
87,407
राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
नंद कुमार राय
43,753
बरूराज विधानसभा सीट पर 2015 के चुनावी आंकड़े
साल 2015 के चुनाव में बरूराज से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नंद कुमार राय ने जीत हासिल किया था. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार अरुण कुमार सिंह को परास्त किया था. जहां तक वोटों की बात है तो नंद कुमार राय को 44% मत मिले थे और अरुण कुमार सिंह को 40% मत प्राप्त हुए थे. जहां तक इन दोनों में हार और जीत में अंतर की बात है, यह अंतर 4,909 वोट का था. वहीं, 4% वोट पाकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) के उम्मीदवार नजमूल होदा तीसरे स्थान पर रहे थे.