Bihar: रविवार, 24 सितंबर को बिहार के मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब ने लोगों की जानें ले ली। वहीं, तीन अन्य लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। मृतकों की पहचान उमेश शाह और धर्मेंद्र राम के रूप में की गई है। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार के घर मातम पसर गया है और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, पुलिस ने कहा है कि जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एएनआई से बात करते हुए, मुजफ्फरपुर के एसपी अभिषेक दीक्षित ने कहा, “हमें सूचना मिली कि अचानक तबीयत खराब होने से दो लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये मौतें उन्होंने देशी शराब का सेवन किया था। हमने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।”
मोतिहारी में 27 लोगों की गई थी जान
इस साल की शुरुआत में अप्रैल में बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब ने 27 लोगों की जान ले ली थी। मोतिहारी के एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने संदिग्ध जहरीली शराब से हुई मौतों के मद्देनजर पांच स्टेशन हाउस अधिकारियों (एसएचओ), 2 शराब विरोधी टास्क फोर्स (ALTF) कर्मियों और 9 पुलिस चौकीदारों को निलंबित कर दिया था। मौतों पर बोलते हुए, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी।
यह बी पढ़ेंः भाई के हत्यारों को ढूंढने के लिए लिया सोशल मीडिया का सहारा, बोला- शूटर्स का नाम बताने वाले को 3 लाख रुपए दूंगा
नीतीश कुमार की सरकार ने साल 2016 में बिहार निषेध और उत्पाद शुल्क अधिनियम के तहत राज्य भर में शराब पर प्रतिबंध लगा दिया था। तब से बिहार में शराब पर प्रतिबंध है। हालांकि, मोतिहारी और मुजफ्फरपुर जैसी घटनाएं सरकार की कथित शराबबंदी योजना की पोल खोलती रहती है।
संबंधित खबरें
पटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
1 hr agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
2 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
4 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
6 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
6 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
6 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 व यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines