घिसते-घिसते दुख गए हाथ फिर भी नहीं छूट रही बाल्टी का पीलापन? अपनाएं ये टिप्स

क्या आपके भी बाथरूम में रखी बाल्टी पर पीली पपड़ी जम गई है, जो धुलाई के बाद भी अच्छे से साफ नहीं हो रही है? आइए आपको बताते हैं आप कैसे घर पर ही मिनटों में पीली पड़ी बाल्टी को साफ कर सकते हैं.

Hard Water Ke Dag Balty Se Hatanne Ka Tarika
1 / 6
बाल्टी की पीलाहट कैसे साफ करें? (Image: AI)

बाथरूम में रखी प्लास्टिक की बाल्टी और मग पर अक्सर समय के साथ सफेद या पीली पपड़ी जमने लगती है, जिससे बाल्टी और बाथरूम गंदा लगने लगता है. कई बार साबुन से धोने के बाद भी ये निशान आसानी से नहीं निकलते, लेकिन अगर कुछ टिप्स को सही से अपनाया जाए, तो इस समस्या को दूर किया जा सकता है.  

विज्ञापन

सिर्फ साबुन से नहीं होगी सफाई

सिर्फ साबुन से नहीं होगी सफाई2 / 6

अगर आपके घर में पानी हार्ड आता है तो बाल्टी पर सफेद दाग जल्दी नजर आने लगते हैं, तो समझ लें कि ये सामान्य गंदगी नहीं है और सिर्फ साबुन या पानी से धोने पर पूरी तरह साफ नहीं होगी. ऐसे में आपको कुछ आसान घरेलू चीजें का इस्तेमाल करना पड़ सकता है, ताकि सफाई अच्छे से हो सके और बाल्टी पहले की तरह नई जैसी दिख सके.

विज्ञापन

सिरका करेगा पपड़ी को हल्का

सिरका करेगा पपड़ी को हल्का3 / 6

बाल्टी की सफाई के लिए आप सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए सफेद दाग वाली जगह पर सफेद सिरका लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. सिरके की वजह से बाल्टी पर जमी पपड़ी ढीली होने लगेगी. इसके बाद बाल्टी को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें.

बेकिंग सोडा भी आएगा काम

बेकिंग सोडा भी आएगा काम4 / 6

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी प्लास्टिक की बाल्टी के जिद्दी दाग साफ करने के लिए किया जा सकता है. इसे थोड़े पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें और दाग वाली जगह पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें. वक्त पूरा होने के बाद साफ पानी से बाल्टी को धो लें.

विज्ञापन

नींबू से भी असरदार

नींबू से भी असरदार5 / 6

नींबू में मौजूद प्राकृतिक एसिड भी हल्के हार्ड वाटर दागों को बाल्टी से हटाने में मदद कर सकता है. नींबू का रस प्रभावित जगह पर लगाकर कुछ मिनट छोड़ दें. इसके बाद मुलायम स्पंज की मदद से उसे हल्का गीला करके साफ कर लें और फिर पानी से धो लें.

पहले छोटे हिस्से पर करें टेस्ट

पहले छोटे हिस्से पर करें टेस्ट6 / 6

किसी भी घरेलू नुस्खे को पूरी बाल्टी पर इस्तेमाल करने से पहले छोटे हिस्से पर जरूर आजमाएं. अगर रंग उतरने जैसी समस्या आए, तो नुस्खे को न अपनाएं. यह भी पढ़ें: फ्रिज में रखी सब्जी कितने दिन में हो जाती है खराब? जानिए कहीं आप कर तो नहीं रहे बड़ी गलती

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन