'ज्ञानेश कुमार हमसे क्यों नहीं मिल रहे?' राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर उठाया सवाल, पुलिस पर लगाया धमकाने का आरोप
Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने आकाशवाणी भवन में अपनी हिरासत के दौरान कहा कि पुलिस ने पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इशारे पर 300 सांसदों को रोक लिया गया है, और चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार से मिलने नहीं दिया जा रहा है.
Rahul Gandhi On Gyanesh Kumar: एसआईआर के खिलाफ मंगलवार को विपक्ष संसद से लेकर इलेक्शन कमीशन के ऑफिस तक मार्च कर रहा था, तभी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत कई सांसदों को हिरासत में ले लिया गया. इसके बाद उन्हें बस में बिठाकर आकाशवाणी भवन के परिसर में बंद कर दिया गया. इसको लेकर राहुल ने एक वीडियो मैसेज के जरिए अपनी बात रखी है.
विज्ञापन
‘देश को हाइजैक कर लिया गया’
राहुल गांधी ने कहा, ये चारों तरफ देखिए विपक्ष के सारे के सारे एमपी, लोकसभा के सांसद, राज्यसभा के सांसद आए हैं, हम इलेक्शन कमीशन के ऑफिस जाना चाहते हैं, वोट चोरी पर ज्ञानेश कुमार से, सवाल पूछना चाहते हैं, यहां पर (आकाशवाणी भवन) हमें रोका गया है. देश के रिप्रेजेंटेटिव्स हैं हम, चुने हुए प्रतिनिधि हैं हम, और हम सभी को यहां पर रोका गया है. हमें मोदी जी, अमित शाह और मोहन भागवत ने रोका है, देश को हाइजैक कर लिया है.
विज्ञापन
More than 300 Opposition MPs marched from Parliament to the Election Commission today to meet the Election Commissioners.
We represent crores of Indians.
– Why aren't the Election Commissioners meeting us? – Why is the police stopping and threatening us? pic.twitter.com/tlIck8WoZX
इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘विपक्ष के सभी सांसद चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार और उनके 2 कलीग से मिलना चाहते हैं, लेकिन पुलिस ने हमें रोक लिया है. हम देश की आवाज को रिप्रेजेंट करते हैं, पता नहीं क्यों 300 एमपी को रोका गया है. 50 गज दूर इलेक्शन कमीशन का ऑफिस है, लेकिन हमें जाने नहीं दिया जा रहा है. बात समझ में नहीं आ रही है कि क्या प्रॉब्लम है, चुनाव आयोग का काम सही तरीके से चुनाव कराना है. लेकिन ज्ञानेश कुमार डरे हुए हैं. तो पता नहीं देश में क्या हो रहा है. रिप्रेजेंटेटिव्स अगर इलेक्शन कमीशन से नहीं मिलेंगे, तो लोकतंत्र का क्या मतलब रह जाएगा. नरेंद्र मोदी, अमित शाह और मोहन भागवत और चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने देश में डेमोक्रेसी खत्म कर दी है. पूरा देश ये मानता है, देश के युवा भी ये मानते हैं. जो पुलिस वाले मुझे रोक रहे थे, वो भी यही कह रहे हैं. असलियत सबको पता है. देशद्रोह के लिए भविष्य में PM मोदी, शाह, भागवत और CEC के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. ‘
STORY | Action will be take against PM Modi, Shah, Bhagwat, CEC for 'treason': Rahul
Congress leader Rahul Gandhi on Tuesday alleged that Prime Minister Narendra Modi, Home Minister Amit Shah and RSS chief Mohan Bhagwat have "hijacked" the country with the help of Chief Election…