हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Bihar: आरजेडी नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

विज्ञापन
Revolver

पटना: बिहार (Bihar) के रोहतास जिले में राष्ट्रीय जनता दल के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या कारघर के निमडीहारा रोड के पास हुई। इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है।

बताया जा रहा है कि पैक्स अध्यक्ष विजेंद्र यादव खेती के काम से जा रहे थे तभी बाइक सवार छह अपराधियों ने उन पर गोलियां चला दीं, जिसमें दो गोलियां पूर्व मुखिया को लग गईं।

अभी पढ़ें – कांग्रेस हल्ला बोल रैली: भाजपा पर जमकर गरजे राहुल, कहा- सिर्फ कांग्रेस की विचारधारा भारत को बचा सकती है

विज्ञापन

पुलिस पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने कहा, “एक गोली सिर और एक गर्दन में लगी है, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस शव को थाने ले गई।”

अभी तक किसी भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पाया कि इससे पहले भी पूर्व मुखिया पर एक बार हमला हुआ था जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola