---विज्ञापन---

WPL 2023: घुटना टेक Shreyanka Patil ने मारा ऐसा छक्का, झूम उठी सानिया मिर्जा, देखें Video

WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में बीती रात आरसीबी और गुजरात (RCB vs GG) के बीच खेले गए रोमाचंक मुकाबले में भले ही जीत गुजरात को मिली हो लेकिन आरसीबी ने भी मैच में आखिरी तक बाजी लड़ाई। आखिरी ओवर में रोमांच अपने चरम पर रहा। श्रेयंका पाटिल ने लगाया शानदार छक्का आखिरी ओवर […]

WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में बीती रात आरसीबी और गुजरात (RCB vs GG) के बीच खेले गए रोमाचंक मुकाबले में भले ही जीत गुजरात को मिली हो लेकिन आरसीबी ने भी मैच में आखिरी तक बाजी लड़ाई। आखिरी ओवर में रोमांच अपने चरम पर रहा।

श्रेयंका पाटिल ने लगाया शानदार छक्का

आखिरी ओवर की तीन गेदों में आरसीबी को जीत के लिए 18 रनों की जरुरत थी। ऐसे में तीन छक्के लगाकर ही जीत मिल सकती थी। जो काम बड़ा कठिन था। लेकिन श्रेयंका पाटिल ने पूरा दम लगाया। उन्होंने तीसरी गेंद पर घुटना टेक शानदार छक्का लगाया। जिसे देखकर आरसीबी की मेंटोर सानिया मिर्जा भी छूम उठी। इस छक्के का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

यहां क्लिक करके देखिए पाटिल का शानदार छक्का 

4 गेंदों में 11 रन

हालांकि इसकी अगली ही गेंद पर पाटिल बड़ा शॉट खेलने से चूक गई। जिससे मैच आरसीबी के हाथ से निकल गया। लेकिन पाटिल ने 4 गेंदों में 11 रन बनाकर मैच के आखिर में समा बांध दिया। उन्होंने 4 गेंदों में 1 जबरदस्त छक्का और 1 शानदार चौका लगाया। जिससे मैच में रोमांच बढ़ गया। इसके अलावा उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर गुजरात के 2 बल्लेबाजों का भी आउट किया।

---विज्ञापन---

बता दें कि गुजरात को सीजन में पहली जीत मिली है। जबकि आरसीबी को लगातार तीसरी हार मिली है। इसके अलावा एक जीत यूपी वॉरियर्ज को हासिल हुई है। केवल दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ही लगातार अपने दोनों मैच जीत चुकी है।

First published on: Mar 09, 2023 02:06 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola