Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Womens Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा वुमेंस एशेज का पहला टेस्ट मैच काफी रोमांचक मोड़ पर खड़ा है। एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 5 विकेट की जरुरत है वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम को 152 रनों के लक्ष्य को हासिल करना है। इसी बीच इंग्लैंड की युवा गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन ने मैच में अपने 10 विकेट पूरे कर लिए और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया है।उन्होंने पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ा फिर एक के बाद एक 10 विकेट चटकाए। सोफी एक्लेस्टोन पहली पारी में 46.2 ओवर में 129 रन देकर 5 विकेट गिराए, जबकि दूसरी पारी में भी उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए। एक्लेस्टोन की असाधारण गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 257 रन पर समेट दिया।
बता दें कि 17 साल के लंबे समय के बाद किसी महिला क्रिकेटर ने पहली बार एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा किया है। इससे पहले भारत की झूलन गोस्वामी ने 2006 में 10 विकेट ली थी। महिला टेस्ट क्रिकेट में सोफी 10 या इससे अधिक विकेट लेने वाली 11वीं प्लेयर बन गई हैं।जबकि इंग्लैंड द्वारा ऐसा करने वाली चौथी खिलाड़ी।
मैच की बात करें तो इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 473 रन बनाए जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने भी 463 रनों का स्कोर खड़ा किया। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 257 रनों पर ऑलआउट हो गई और इंग्लैंड को जीत के लिए 267 रनों का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करते हुए आधी टीम पवेलियन की ओर लौट गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।