IND vs SL: फ्री में कैसे देखें कोलंबो टेस्ट का पांचवां दिन? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स

IND vs SL, 2nd Test Free Streaming: कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच का पांचवां दिन रोमांचक रहने वाला है. इस मैच को देखने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क का सब्सक्रिप्शन चाहिए होगा. हालांकि, कोलंबो टेस्ट को मुफ्त में देखने का भी एक तरीका है.

ind vs sl

कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका के पास अभी सिर्फ 16 रनों की बढ़त है (Image: ANI)

IND vs SL, 2nd Test Free Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. यह मैच अपने अंतिम मोड़ पर है. टीम इंडिया का इस मैच में दबदबा रहा है और उनकी जीत की संभावना अधिक नजर आ रही है. भारत के लिए WTC फाइनल के लिहाज से हर एक मैच अहम है और कोलंबो टेस्ट में उन्हें किसी भी हालत में जीत की जरूरत है. बारिश की संभावना है और इसी वजह से मैच ड्रॉ भी हो सकता है. यह समीकरण मैच का रोमांच दोगुना कर रहा है. आइए जानते हैं कि पांचवें दिन के खेल की लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

कहां देखें कोलंबो टेस्ट?

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में आयोजित दूसरा टेस्ट मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है. अलग-अलग भाषाओं में इस मैच का प्रसारण किया जा रहा है. फैंस सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर भी इस मैच को देख सकते हैं. हालांकि, इन दोनों ही प्लेटफॉर्मों पर आपको पैसे खर्च करने पड़ेंगे.

विज्ञापन

भारत vs श्रीलंका टेस्ट फ्री में कैसे देखें?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच का पांचवां दिन रोमांचक रह सकता है. फैंस इस मैच को डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में देख सकते हैं. डीडी फ्री डिश पर किसी भी तरह का मासिक सब्सक्रिप्शन नहीं करना पड़ता है. इस पर उपलब्ध सभी चैनलों को मुफ्त में देखा जा सकता है, जिसमें डीडी स्पोर्ट्स चैनल भी शामिल है.

विज्ञापन

टीम इंडिया की जीत लगभग तय

भारतीय टीम ने पहली पारी में 503 रन बनाए. जवाब में श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 290 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम इंडिया के पास 213 रनों की बढ़त थी और उन्होंने श्रीलंका को फॉलो-ऑन दिया. श्रीलंकाई टीम अभी 6 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना चुकी है. उनके पास सिर्फ 16 रनों की बढ़त है और 4 विकेट हाथ में हैं.

टेस्ट इतिहास में श्रीलंकाई टीम ने कभी भी फॉलो-ऑन के बाद मैच नहीं जीता है. अब तक श्रीलंका को कुल 27 मैचों में फॉलो-ऑन के चलते दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतारा गया, जिसमें से उन्हें 24 मैचों में हार का सामना करना पड़ा और उनके तीन मैच ड्रॉ रहे हैं. इतिहास दर्शाता है कि फॉलो-ऑन के बाद श्रीलंकाई टीम जीत नहीं पाती है. टीम इंडिया के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में भी उनका हाल बेहाल है. लग रहा है कि टीम इंडिया आसानी से जीत दर्ज कर लेगी. हालांकि, बारिश इस मैच में विलेन बन सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ‘मेरा फैसला नहीं…’, कुलदीप यादव को टीम इंडिया से बाहर करने पर कोच मोर्ने मोर्केल का बड़ा बयान

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ