'मेरा फैसला नहीं...', कुलदीप यादव को टीम इंडिया से बाहर करने पर कोच मोर्ने मोर्केल का बड़ा बयान

Kuldeep Yadav: कुलदीप यादव को कोलंबो टेस्ट से बाहर कर दिया गया. उनकी जगह सारांश जैन को खेलने का मौका दिया गया है. अब भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने कुलदीप को बाहर करने पर बड़ा बयान दिया है.

kuldeep yadav morne morkel gautam gambhir

कुलदीप यादव की जगह सारांश जैन को मिला दूसरे टेस्ट में मौका (Image: ANI)

Kuldeep Yadav: कुलदीप यादव कोलंबो टेस्ट से बाहर हो गए. उनकी जगह सारांश जैन को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में खेलने का मौका दिया गया है. पहले टेस्ट में कुलदीप का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक साबित हुआ था और उन्होंने दो पारियों में सिर्फ एक विकेट झटका था. कप्तान शुभमन गिल ने दूसरे टेस्ट से पहले टॉस के दौरान बताया था कि कुलदीप वायरल इंफेक्शन के कारण बाहर हैं. अब भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने कुलदीप को टीम से बाहर करने पर बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन

कुलदीप को लेकर क्या बोले मोर्ने मोर्केल?

भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अगर कुलदीप यादव की तबीयत खराब नहीं हुई होती, तो शायद वह खेलते. उन्होंने साफ कर दिया कि प्रदर्शन के आधार पर कुलदीप को बाहर नहीं किया गया है. उन्होंने कहा, ‘नहीं, यह मेरा फैसला नहीं है. मुझे लगता है कि उन्हें पहले टेस्ट में कुछ भूमिकाएं निभाने के लिए कहा गया था, जो हमारे लिए एक कठिन टेस्ट साबित हुआ. मुझे लगता है कि उनका नाम (दूसरे टेस्ट में) सिलेक्शन के लिए चर्चा में जरूर रहता.’

विज्ञापन

सारांश जैन का कैसा रहा प्रदर्शन?

कुलदीप यादव ने पहले टेस्ट में सिर्फ एक विकेट झटका था. उनकी जगह प्लेइंग 11 में शामिल हुए 33 वर्षीय सारांश जैन के लिए कोलंबो टेस्ट अच्छा साबित हुआ है. उन्होंने पहली पारी में 20.4 ओवरों में 69 रन देकर 2 विकेट झटके. सारांश ने लाहिरू कुमारा और सोनल दिनुशा का अहम विकेट झटका. दूसरी पारी में अब तक सारांश एक विकेट ले चुके हैं. उन्होंने श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला का विकेट अपने नाम किया.

विज्ञापन

टीम इंडिया का क्या होगा गेम प्लान?

टीम इंडिया जीत के बेहद करीब नजर आ रही है. श्रीलंकाई टीम के पास 16 रनों की बढ़त है और उनके चार विकेट बाकी हैं. पांचवें दिन अब टीम इंडिया को जल्द से जल्द चार विकेट झटकने पर फोकस करना होगा. अगर टीम इंडिया ने श्रीलंका को जल्दी ऑलआउट कर दिया, तो पांचवें दिन के पहले ही सेशन में मैच समाप्त हो सकता है. हालांकि, क्रीज पर अभी सोनल दिनुशा हैं, जिन्होंने पिछली पारी में जोरदार शतक जड़ा था. भारतीय गेंदबाजों को सबसे पहले उनका विकेट लेने की कोशिश करनी होगी. टीम इंडिया के लिए WTC के लिहाज से यह मैच बहुत महत्वपूर्ण है और इसी वजह से वह नहीं चाहेंगे कि बारिश किसी भी तरह इस मैच में खलल डाले.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ