---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

T20 World Cup: कोई नहीं है टक्कर में…विराट कोहली ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला रविवार को इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच खेला गया। इसमें इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। खास बात यह है कि भले ही टीम इंडिया से फाइनल में जगह नहीं बना पाई हो, लेकिन स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने वर्ल्ड कप […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला रविवार को इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच खेला गया। इसमें इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। खास बात यह है कि भले ही टीम इंडिया से फाइनल में जगह नहीं बना पाई हो, लेकिन स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया।

विराट कोहली दो ICC T20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। स्टार बल्लेबाज ने इस वर्ल्ड कप के छह मैचों में 98.66 की औसत से 296 रन ठोके। उन्होंने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में पाकिस्तान के खिलाफ 82 रन की नाबाद पारी के साथ टूर्नामेंट में चार अर्धशतक बनाए।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें BCCI की व्हाइट बॉल क्रिकेट में बदलाव की तैयारी, इस खिलाड़ी को बनाया जा सकता है T20 टीम का कप्तान

2014 में भी शीर्ष पर थे विराट

इससे पहले, वह टूर्नामेंट के 2014 संस्करण में भी सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शीर्ष पर थे। उस समय उन्होंने छह मैचों में 106.33 की औसत से 319 रन बनाए थे। 77 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ उनके बल्ले से चार अर्धशतक निकले थे। विराट सभी टी 20 विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

---विज्ञापन---

उन्होंने 27 मैचों में 81.50 की औसत से 1,141 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 14 अर्धशतक बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 89* है। विराट कोहली के नाम टी 20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड भी दर्ज है। वे अब तक 115 मैचों की 107 ईनिंग्स में 4008 रन ठोक चुके हैं। जिसमें एक शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं। वह टी 20 वर्ल्ड कप में 1100 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Vijay Hazare Trophy: मुंबई को लगा बड़ा झटका, मैच विनर प्लेयर अस्पताल में एडमिट

 

---विज्ञापन---

खराब फॉर्म से जूझने के बाद शानदार वापसी

खास बात यह है कि विराट इस वर्ल्ड कप से पहले खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। लगभग दो साल तक उनकी खराब फॉर्म जारी रही, लेकिन जिस तरह से उन्होंने टी 20 वर्ल्ड कप में वापसी की, उसने क्रिकेटप्रेमियों के रौंगटे खड़े कर दिए। विराट ने इस दौरान नए कीर्तिमान गढ़कर क्रिकेट के गलियारों में कोहराम मचा दिया।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 13, 2022 11:53 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola