नई दिल्ली: घरेलू क्रिकेट विजय हजारे ट्रॉफी (50 ओवर) की शुरुआत हो चुकी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई टीम के मुख्य बल्लेबाज सरफराज खान को रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्हें रातभर अस्पताल में रहना पड़ा, जिससे उन्हें रविवार के मैच को मिस करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस मैच में मुंबई को सर्विसेज से 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

किडनी स्टोन की बीमारी

सरफराज के पिता पिता नौशाद खान ने कहा कि “यह किडनी स्टोन की एक छोटी लेकिन दर्दनाक बीमारी है, जिससे वह काफी समय से पीड़ित हैं। इससे उन्हें बहुत दर्द हुआ, जिसके कारण अस्पताल ले जाना पड़ा। वह अब ठीक हैं।”
हालांकि वह वे रांची के स्टेडियम में सर्विसेज के खिलाफ मैच से चूक गए। सरफराज ने हाल ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में 36 रन की मैच विनिंग पारी खेली थी। जहां मुंबई 264 रनों का बचाव करने में विफल रही।

बांग्लादेश दौरे के लिए चुना जाना तय

सरफराज को रविवार शाम को डिस्चार्ज किया जाना था। टीम मेंबर्स के अनुसार, बल्लेबाज ठीक हैं और वह महाराष्ट्र के खिलाफ मुंबई के अगले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। सरफराज पिछले साल रणजी ट्रॉफी में सर्वोच्च स्कोरर थे। उन्होंने छह मैचों में 982 रन बनाए थे। सरफराज का अगले कुछ दिनों में नवंबर-दिसंबर में भारत ए के बांग्लादेश दौरे के लिए भी चुना जाना तय माना जा रहा है। टीम के एक अधिकारी ने कहा, “सरफराज के फिट होने की उम्मीद है। अस्पताल में एक रात रुकना एहतियाती तौर पर था और हम गुरुवार के मैच में उनकी भागीदारी को लेकर आश्वस्त हैं।”

विज्ञापन

मुंबई के पास चार अंक

सरफराज के अलावा अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली टीम अपने दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे के बिना खेल रही है। अय्यर न्यूजीलैंड में भारतीय टीम के साथ हैं जबकि दुबे हाल ही में गेंदबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे और उन्हें विजय हजारे टूर्नामेंट के लिए अनफिट घोषित कर दिया गया था।

विज्ञापन

उनकी जगह खिजर दफेदार को लिया गया है। दो मैचों के बाद एलीट ग्रुप ई में महाराष्ट्र, पुडुचेरी, बंगाल, सर्विसेज, रेलवे और मिजोरम के साथ मिलकर मुंबई चौथे स्थान पर है। बंगाल के खिलाफ एक जीत और सर्विसेज के खिलाफ एक हार के बाद उसके चार अंक हैं। महाराष्ट्र के खिलाफ गुरुवार का मैच नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने की संभावनाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। मुंबई के अगले मुकाबले 19 नवंबर को मिजोरम, 21 नवंबर को पुडुचेरी और 23 नवंबर को रेलवे से हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ