Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
ENG vs PAK 2nd Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज मुल्तान क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। वहीं पाकिस्तान की टीम ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को मात्र 281 रनों पर ही ऑलआउट कर दिया। पाकिस्तान की तरफ से डेब्यू कर रहे अबरार अहमद ने 7 विकेट झटके वहीं जाहिद महमूद ने भी अंत में अपना जलवा बिखेरा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम की अबरार अहमद ने 7 विकेट लेकर हालत खराब कर दी। वहीं इसके बाद 47वें ओवर में आज जाहिद महमूद ने एक साथ दो विकेट ले लिए और इंग्लैंड की बची हुई टीम को ऑलआउट कर दिया। जाहिद ने पहले ओली रॉबिंसन को कैच आउट किया। फिर अगली गेंद पर जैक लीच उनकी गेंद पर उल्टा घुमकर रच्नाच्मक शॉट खेलने जा रहे थे इतने में उन्होंने लीच को पड़ लिया और गेंद सीधे स्टंप की ओर मार दी जिससे वह आउट हो गए।
Zahid joins the party! Two wickets in two balls for him 🙌#PAKvENG | #UKSePK pic.twitter.com/2xeNpcLoBa
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) December 9, 2022
आपको बता दें कि इस टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने प्लेइंग 11 में तीन बदलाव किए हैं। टीम से अजहर अली, नसीम शाह और हैरिस राउफ बाहर हो गए हैं, उनकी जगह मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ और अबरार अहमद को मौका दिया गया है।
ज़क क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (wk), जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (c), विल जैक, ओली रॉबिन्सन, जैक लीच, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन
अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (c), मोहम्मद रिजवान (wk), आगा सलमान, सऊद शकील, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, जाहिद महमूद, मोहम्मद अली, अबरार अहमद
पाकिस्तान के साथ खेले गए इस मैच के शुरू होते ही अंग्रजों ने एक बड़ी उपलब्धी हासिल की है। दरअसल ये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड का 2000वां मैच है। ऐसा करने वाली वह पहली टीम बन गई है। क्रिकेट खेलने वाली सबसे पुरानी टीम ने ये उपलब्धी 1057 टेस्ट, 773 वनडे और 170 टी20 मुकाबले खेलकर हासिल की है। इंग्लैंड के बाद सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। कंगारुओं ने अभी तक कुल 1995 मैच खेले हैं। वहीं इस सूची में भारत 1775 मैचों के साथ तीसरे और पाकिस्तान 1608 मैच के साथ चौथे पायदान पर है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।