---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

ODI World Cup: अगर केन विलियमसन नहीं खेले तो नई भूमिका में आएंगे नजर, टीम के साथ कटाएंगे फ्लाइट का टिकट

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की चोट टीम के लिए चिंता का विषय बन चुकी है। इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में उनका खेलना संदिग्ध माना जा रहा है। हालांकि केन नई भूमिका में टीम के साथ ट्रैवल कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि टीम प्रबंधन उन्हें […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की चोट टीम के लिए चिंता का विषय बन चुकी है। इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में उनका खेलना संदिग्ध माना जा रहा है। हालांकि केन नई भूमिका में टीम के साथ ट्रैवल कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि टीम प्रबंधन उन्हें मेंटर के रूप में टीम के साथ भेज सकता है। हालांकि न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने अभी विलियमसन को खिलाड़ी के तौर पर वर्ल्ड कप से बाहर करने से इनकार कर दिया है।

आईपीएल में लगी चोट 

आईपीएल 2023 के शुरुआती मैच में उन्हें दाहिने घुटने में चोट लग गई थी। विलियमसन बैसाखी के सहारे भारत से घर अपने देश लौटे और बाद में उनकी सफल सर्जरी हुई। वे फिलहाल रीहैब पर हैं। पाकिस्तान में पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले स्टीड ने कहा- यह जानना अभी बहुत जल्दबाजी होगी। उनका ऑपरेशन सफल हुआ है। अभी इस समय यह संभावना नहीं है कि वह उपलब्ध होगा, लेकिन हम निश्चित रूप से उन्हें बाहर नहीं करना चाहते। स्टीड ने कहा- उन्हें एक मेंटर के रूप में भारत ले जाया जाएगा।

---विज्ञापन---

5 अक्टूबर से शुरू होने की संभावना 

ODI विश्व कप के 5 अक्टूबर से शुरू होने और 19 नवंबर को समाप्त होने की संभावना है, जिसमें 12 भारतीय शहरों को टूर्नामेंट के लिए स्थानों के रूप में चुना गया है, लेकिन आधिकारिक शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। आमतौर पर आईसीसी विश्व कप के कार्यक्रमों की घोषणा कम से कम एक साल पहले कर देता है, लेकिन इस बार वह बीसीसीआई से भारत सरकार से जरूरी मंजूरी मिलने का भी इंतजार कर रहा है।

स्टीड ने कहा- शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है, इसलिए हम इसके बारे में बहुत कुछ नहीं कर सकते हैं। अभी योजनाओं को अंतिम रूप देना काफी मुश्किल है, लेकिन ऐसे खिलाड़ियों को अवसर देता है, जो अभी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए टीम के भीतर हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 26, 2023 07:05 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola