LSG vs MI: क्रुणाल पांड्या को क्या हुआ, 49 रन पर रिटायर्ड हर्ट होकर क्यों लौट गए पवेलियन? जानिए

नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में LSG कप्तान क्रुणाल पांड्या 49 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। मार्कस स्टोइनिस के साथ मुश्किल समय और पिच पर शानदार बल्लेबाजी कर रहे क्रुणाल पांड्या को ये झटका 16वें ओवर के दौरान लगा।क्रुणाल […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में LSG कप्तान क्रुणाल पांड्या 49 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। मार्कस स्टोइनिस के साथ मुश्किल समय और पिच पर शानदार बल्लेबाजी कर रहे क्रुणाल पांड्या को ये झटका 16वें ओवर के दौरान लगा।

क्रुणाल को पैर की नसों में खिंचाव महसूस हुआ 

ग्रीन ने स्टोइनिस को गेंद डाली तो बल्लेबाज ने दूसरे छोर से भाग रहे क्रुणाल पांड्या को वापस लौटा दिया। यहां थोड़ी गफलत हुई, जिससे सूर्यकुमार यादव को रनआउट का चांस मिला। हालांकि वे मौका नहीं भुना पाए। इसके बाद क्रुणाल को चलने में परेशानी हुई। उन्हें पैर की नसों में थोड़ा खिंचाव महसूस हुआ। ओवर खत्म होने के बाद तुरंत LSG फिजियो को बुलाया गया, लेकिन क्रुणाल ठीक नहीं हो पाए। आखिरकार उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया।

https://twitter.com/aftab169/status/1658495723703529473

सीढ़ियां चढ़ते परेशानी नहीं दिखी 

हालांकि अब तक ये तो पता नहीं चला है कि क्रुणाल की चोट कितनी बड़ी है, लेकिन उन्हें सीढ़ियां चढ़ते हुए कोई परेशानी नहीं दिखी। उनके फैंस अब जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। क्रुणाल ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए 42 गेंदों में 1 चौका-1 छक्का ठोक 49 रन बनाए। वहीं मार्कस स्टोइनिस ने टीम के लिए मुश्किल समय में तूफानी पारी खेली। एलएसजी का स्कोर 6.1 ओवर में 3 विकेट पर महज 35 रन था, लेकिन स्टोइनिस ने आखिरी ओवर में जबर्दस्त बल्लेबाजी कर टीम को 177 रन पर पहुंचा दिया। स्टोइनिस ने 47 गेंदों में 4 चौके-8 छक्के ठोक 189 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 89 रन ठोके।

First published on: May 16, 2023 09:40 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें