---विज्ञापन---

क्रिकेट

IRE vs SL: लॉर्कन टकर ने रचा इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

नई दिल्ली: श्रीलंका-आयरलैंड के बीच गाले में सोमवार से शुरू हुए पहले टेस्ट के पहले दिन आयरलैंड ने दमदार शुरुआत की। ओपनर जेम्स मैकलम और पीजे मूर के जल्दी आउट होने के बाद कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने पॉल स्टर्लिंग के साथ मिलकर जबर्दस्त पारी खेली। बालबर्नी ने अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की […]

नई दिल्ली: श्रीलंका-आयरलैंड के बीच गाले में सोमवार से शुरू हुए पहले टेस्ट के पहले दिन आयरलैंड ने दमदार शुरुआत की। ओपनर जेम्स मैकलम और पीजे मूर के जल्दी आउट होने के बाद कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने पॉल स्टर्लिंग के साथ मिलकर जबर्दस्त पारी खेली। बालबर्नी ने अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उठाई और 163 गेंदों में 14 चौके ठोक 95 रन जड़े। हालांकि वे अपने पहले टेस्ट शतक से महज 5 रन से चूक गए। इसके बाद छठे नंबर पर उतरे विकेटकीपर लॉर्कन टकर ने शानदार पारी खेलते हुए ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा। इसी के साथ टकर ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया।

आयरलैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने 

दरअसल, लॉर्कन टकर आयरलैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 75 रन बनाते ही 271 रनों के आंकड़े को छू लिया, जो आयरलैंड के लिए टेस्ट में एक बल्लेबाज के सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले एंड्रयू बालबर्नी इस पारी के साथ 270 रनाकर शीर्ष पर पहुंच गए थे, लेकिन टकर अपनी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत उनसे आगे निकल गए।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – सानिया मिर्जा संग रिश्तों पर शोएब मलिक ने तोड़ी चुप्पी

इसी के साथ टकर के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वे टेस्ट में आयरलैंड के ऐसे दूसरे बल्लेबाज बन गए जिसने एक अर्धशतक और एक शतक जमाया है। खास बात यह है कि टकर अभी अपना तीसरा ही टेस्ट खेल रहे हैं।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – SRH vs DC: मुकेश कुमार की आखिरी बॉल चूके मार्को जेनसन, खुशी से उछल पड़े डेविड वॉर्नर, देखें वीडियो

आयरलैंड के लिए अब तक टेस्ट में सिर्फ दो बल्लेबाजों ने शतक और अर्धशतक जमाए हैं। इनमें केविन ओब्रियान और लॉर्कन टकर का नाम शामिल है। दरअसल, आयरलैंड की टीम ने अब तक कम ही टेस्ट क्रिकेट खेला है। इसलिए उसके बल्लेबाजों को कम मौके मिले हैं, लेकिन बलबर्नी और टकर ने इस फॉर्मेट में भी अपनी प्रतिभा साबित कर दी है।

---विज्ञापन---

चौथे विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी 

एंड्रयू बालबर्नी और पॉल स्टर्लिंग ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 143 रन की शानदार साझेदारी की। स्टर्लिंग ने 133 गेंदों में 6 चौके-3 छक्के ठोक 74 रन जड़े। हालांकि स्टर्लिंग को तपती गर्मी ने सताया और उन्हें डीहाइड्रेन की वजह से रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा।

---विज्ञापन---

मैच की बात करें तो पहले दिन का खेल खत्म होने तक आयरलैंड मजबूत स्थिति में रही। आयरलैंड ने 4 विकेट खोकर 319 रन बना लिए हैं। टकर 78 और कर्टिस कैम्फर 27 रन बनाकर नाबाद हैं। देखना दिलचस्प होगा कि टकर इस मुकाबले में सेंचुरी जड़कर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर पाते हैं या नहीं।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
First published on: Apr 24, 2023 05:42 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola