---विज्ञापन---

इंग्लैंड में खेलेंगे मयंक अग्रवाल, काउंटी चैंपियनशिप के लिए डरहम ने किया साइन

मयंक अग्रवाल इंग्लैंड में आयोजित होने वाली काउंटी चैंपियनशिप में भाग लेने वाले हैं. डरहम ने उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया है. मयंक पहला मैच नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलेंगे. वह लगभग 4 सालों से भारतीय टीम से दूर हैं.

---विज्ञापन---

Mayank Agarwal: भारतीय क्रिकेट टीम से दूर चल रहे मयंक अग्रवाल अब इंग्लैंड में खेली जा रही काउंटी चैंपियनशिप में भाग लेंगे. वह दलीप ट्रॉफी में भी हिस्सा नहीं ले रहे हैं. लंबे सालों से भारतीय टीम से दूर चल रहे मयंक फिलहाल वापसी की राह तलाश कर रहे हैं. लेकिन अब उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप खेलने का मौका मिला है. डरहम क्रिकेट टीम ने मयंक अग्रवाल के खेलने की पुष्टि की है. मयंक ने भारत के लिए टेस्ट और वनडे में प्रतिनिधित्व किया है.

डरहम के लिए खेलेंगे मयंक अग्रवाल

मयंक ने भारत के लिए टेस्ट और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगभग 9 हजार रन बनाए हैं. इसके अलावा वह यॉर्कशायर के लिए भी साल 2025 में काउंटी चैंपियनशिप खेल चुके हैं.

---विज्ञापन---

डरहम ने मयंक अग्रवाल के बारे में लिखा “काउंटी चैंपियनशिप में मयंक के हमारे साथ जुड़ने से हम बेहद खुश हैं. डेविड बेडिंगहैम के अंतरराष्ट्रीय रेड बॉल क्रिकेट के ग्रीष्मकालीन सत्र से पहले दक्षिण अफ्रीका लौटने के साथ, यह महत्वपूर्ण था कि हम शेष सत्र के लिए एक उच्च श्रेणी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर की भर्ती करके कार्रवाई करें. मयंक एक बेहद प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं जिनका प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड है. हम उनसे डरहम के लिए योगदान की उम्मीद करते हैं क्योंकि हम काउंटी चैम्पियनशिप के डिवीजन वन में अपनी वापसी सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं”

साल 2022 में खेला आखिरी मुकाबला

मयंक ने भारत के लिए साल 2018 में डेब्यू किया था. वहीं, आखिरी मैच उन्होंने साल 2022 में श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु में ही खेला था. इसके बाद उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है. हाल ही में उन्होंने कर्नाटक में आयोजित होने वाली महाराजा कप में हिस्सा लिया था.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर आया बड़ा अपडेट

करियर पर एक नजर

मयंक ने भारत के लिए 21 टेस्ट मैच में 41.33 की औसत के साथ 1488 रन बनाए हैं. उन्होंने 4 शतक और 6 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. इसके अलावा 5 वनडे मैच में उन्होंने 86 रन बनाए हैं.

---विज्ञापन---

घरेलू करियर उनका दमदार रहा है. उन्होंने अब तक खेले गए 124 फर्स्ट क्लास मैच में 43.98 की शानदार औसत से 8929 रन बनाए हैं. उन्होंने 21 शतक और 48 अर्धशतक बनाए हैं. इसके अलावा 132 लिस्ट A मैच में उन्होंने 49.07 की औसत के साथ 6036 रन बनाए हैं. वहीं, 222 टी-20 मैच में उनके बल्ले से 25.48 की औसत के साथ 5147 रन निकले हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: T20 सीरीज से हो सकती है इन 4 खिलाड़ियों की वापसी

---विज्ञापन---

First published on: Aug 31, 2026 06:11 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola