ओली रॉबिन्सन ने तोड़ दिया जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड, 112 सालों में पहली बार हुआ ऐसा

ओली रॉबिन्सन ने जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्होंने 112 साल बाद बड़ा कारनामा करते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली. रॉबिन्सन ने अब तक पाकिस्तान के लिए 2 टेस्ट मैच में 16 विकेट चटकाए हैं.

ओली रॉबिन्सन पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में/ Image Source: Screengrab/ Sony

ओली रॉबिन्सन पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में/ Image Source: Screengrab/ Sony

ENG vs PAK: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है. पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा मुकाबला 27 से 30 अगस्त के बीच लॉर्ड्स में खेला गया. इंग्लैंड ने इस मैच को अपने नाम करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली है. इस मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने शानदार प्रदर्शन किया था और पाकिस्तानी बल्लेबाजों को जमकर आउट किया था. उन्होंने इस मैच में जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया.

विज्ञापन

रॉबिन्सन ने बुमराह का छोड़ा पीछे

टेस्ट क्रिकेट में पिछले 112 सालों में कम से कम 20 मैच खेलने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में ओली रॉबिन्सन सबसे कम औसत के साथ विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. ओली रॉबिन्स ने अब तक 23 टेस्ट मैच में 99 विकेट लिए थे और उनका औसत 19.53 का रहा था. ये औसत अब साल 1914 के बाद अब तक का बेहतरीन औसत है.

विज्ञापन

रॉबिन्सन ने इस मामले में जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया है. बुमराह ने अब तक 52 टेस्ट मैच में 19.79 की औसत के साथ 234 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. ओली रॉबिन्सन से पहले पिछले 112 सालों में बुमराह ने कम से कम 20 मैच खेलते हुए सबसे अच्छी औसत के साथ टेस्ट में प्रदर्शन किया था. लेकिन रॉबिन्सन अब बुमराह से आगे निकल गए हैं.

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी औसत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी विलियम बर्न्स के नाम है. उन्होंने 21 टेस्ट में 51 विकेट लिए हैं और उनका औसत 15.54 का रहा है.

विज्ञापन

रॉबिन्सन की शानदार गेंदबाजी

ओली रॉबिन्सन ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 13 ओवर में 11 रन खर्च कर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था. इसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में भी शानदार गेंदबाजी की और 14 ओवर में 24 रन खर्च कर 4 विकेट लिए. पहले मैच में भी पाकिस्तान के खिलाफ रॉबिन्सन ने 8 विकेट चटकाए थे. उन्होंने पहली पारी में 5 विकेट हॉल और दूसरी पारी में 3 विकेट लिए थे.

विज्ञापन

194 रनों से जीता था मुकाबला

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को इंग्लैंड ने 194 रनों से अपने नाम किया था. इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान 110 रनों पर सिमट गई थी. वहीं, दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 208 रन बनाया और पाकिस्तान को 389 रनों का टारगेट दिया, जिसके जवाब में पाकिस्तान 194 रनों पर सिमट गई. इंग्लैंड ने 194 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ