Duleep Trophy: तिलक वर्मा ने सेमीफाइनल मैच में किया कमाल, नॉर्थ जोन के खिलाफ जड़ा शानदार शतक

Duleep Trophy: नॉर्थ जोन के खिलाफ तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया और शतकीय पारी खेल दी. उन्होंने अपनी पारी के दौरान कमाल का खेल दिखाते हुए शतक पूरा किया. उनकी शतकीय पारी के दम पर साउथ जोन ने दूसरे दिन बढ़त बना ली है.

तिलक वर्मा दलीप ट्रॉफी में बल्लेबाजी करते हुए/ Image Source; Screengrab/ BCCI

तिलक वर्मा दलीप ट्रॉफी में बल्लेबाजी करते हुए/ Image Source; Screengrab/ BCCI

Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच नॉर्थ जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है. ये मुकाबला बेंगलुरु के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में खेला जा रहा है. तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नॉर्थ जोन के खिलाफ शतकीय पारी खेल दी और अपनी टीम को मजबूत बढ़त भी दिलाई. वह साउथ जोन से पहली पारी में शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज भी रहे. उन्होंने शानदार खेल दिखाया.

विज्ञापन

तिलक वर्मा ने जड़ा धांसू शतक

तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया और शानदार शतकीय पारी खेल दी. उन्होंने इस मैच में बेहतरीन खेल दिखाया और संयम भरी बल्लेबाजी की. तिलक दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद हैं. उन्होंने 225 गेंदों में 106 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान तिलक ने 7 चौके भी लगाए. तीसरे दिन भी वह बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे. तिलक ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से ये साबित कर दिया कि वह तीनों ही प्रारूप में भारतीय टीम की ओर से खेलने के लिए तैयार हैं. तिलक ने बेहतरीन प्रदर्शन से महफिल लूटी.

विज्ञापन

साउथ जोन ने बनाई 90 रनों की बढ़त

नॉर्थ जोन ने पहली पारी में 59.1 ओवर में 195 रन बनाए थे. नॉर्थ जोन की ओर से सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज कामरान इकबाल ने बनाए थे. उन्होंने 182 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा कन्हैया वधावन ने 63 गेंदों में 35 रनों का योगदान दिया.

विज्ञापन

195 रनों के जवाब में उतरी साउथ जोन ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 94 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 285 रन बना दिए हैं. तिलक और श्रेयस गोपाल के अलावा साउथ जोन की ओर से नारायन जगदीशन ने 63 गेंदों में 36 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा कोई भी मुख्य बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका.

तिलक को मिल सकता है वनडे में मौका

तिलक वर्मा फिलहाल भारत के लिए टी-20 में ही लगातार खेल रहे हैं. उन्हें टेस्ट और वनडे में मौका नहीं मिल रहा है. लेकिन अब उनके वनडे टीम में शामिल होने की खबर चल रही है. तिलक को श्रेयस अय्यर की जगह पर मौका दिया जा सकता है, क्योंकि भारत के पास फिलहाल वनडे के टॉप-4 बल्लेबाजों में एक भी बाएं हाथ का बल्लेबाज नहीं है. सलामी जोड़ी के रूप में रोहित शर्मा और शुभमन गिल नजर आते हैं. तीसरे नंबर पर विराट कोहली और चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर या केएल राहुल बैटिंग करते हैं. ऐसे में भारत को अपने टॉप-4 के स्लॉट में एक बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ