---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023 Most Four: 65 मैचों के बाद सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले 10 खिलाड़ियों की लिस्ट

IPL 2023: आईपीएल 2023 में 65 मैच खेले जा चुके हैं। 65 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर बैंलगोर के बीच खेला गया, जिसमें आरसीबी ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच के बाद सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में बड़ा फेरबदल हुआ है। विराट कोहली और फाफ डु […]

---विज्ञापन---

IPL 2023: आईपीएल 2023 में 65 मैच खेले जा चुके हैं। 65 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर बैंलगोर के बीच खेला गया, जिसमें आरसीबी ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच के बाद सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में बड़ा फेरबदल हुआ है। विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने बड़ी छलांग लगाई है।

65 मुकाबलों के बाद ज्यादा चौके लगाने के मामले में राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल टॉप पर हैं, उन्होंने 74 चौके लगाए हैं। खास बात ये है कि जायसवाल ने 26 छक्के भी जड़े हैं। वह ऑरेंज कैप की रेस में भी दूसरे नंबर पर है। जायसवाल ने 13 मैचों में 575 रन बनाए हैं। नीचे देखिए अब तक सबसे ज्यादा चौके

---विज्ञापन---

65 मैचों के बाद सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

74- यशस्वी जायसवाल (RR)
62- शुभमन गिल (GT)
62- डेविड वार्नर (DC)
58- डेवोन कॉनवे (CSK)
55- फाफ डु प्लेसिस (CSK)
52- विराट कोहली (RCB)
52- सूर्यकुमार यादव (MI)
50- ईशान किशन (MI)
47- शिखर धवन (PBKS)
42- जोश बटलर (RR)

लिस्ट में ये खिलाड़ी भी हैं शामिल

इस सीजन सबसे ज्यादा चौके लगाने की लिस्ट में शुभमन गिल दूसरे, डेविड वॉर्नर तीसरे और डेवॉन कॉनवे चौथे नंबर पर हैं। वहीं पांचवे नंबर पर फाफ डु प्लेसिस और छठवें नंबर पर अब विराट कोहली आ गए हैं। हैरानी की बात ये है कि इस लिस्ट में रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, जैसे स्टार खिलाड़ियों का नाम नहीं हैं।

---विज्ञापन---
First published on: May 19, 2023 07:48 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola