---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023: ‘धोनी एक-दो सीजन और खेल सकते हैं’, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ने बताई बड़ी वजह

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल 2023 आखिरी सीजन हो सकता है। इस बात के संकेत वह पहले ही दे चुके हैं। जिस तरह से धोनी का समर्थन करने फैंस अलग-अलग राज्यों में पहुंच रहे हैं, इससे जाहिर हो रहा है कि फैंस अपने फेवरेट खिलाड़ी को यादगार फेयरवेल […]

---विज्ञापन---

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल 2023 आखिरी सीजन हो सकता है। इस बात के संकेत वह पहले ही दे चुके हैं। जिस तरह से धोनी का समर्थन करने फैंस अलग-अलग राज्यों में पहुंच रहे हैं, इससे जाहिर हो रहा है कि फैंस अपने फेवरेट खिलाड़ी को यादगार फेयरवेल देना चाहते हैं, इस बीच ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बॉलर रहे ब्रेट ली ने बड़ा बयान दिया है।

अपने समय के लीजेंड बॉलर रहे ब्रेट ली का मानना है कि ‘इंपैक्‍ट प्‍लेयर के आने से धोनी के पास मौका है कि वो एक या दो सीजन और खेल सकते हैं। पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ‘आप कभी नहीं चाहेंगे कि इस तरह के हीरो या आइकॉन कभी संन्‍यास लें। मगर मेरा मानना है कि इंपैक्‍ट प्‍लेयर नियम के कारण वो शायद एक या दो सीजन और खेलें। यह खेल के लिए अच्‍छा होगा।’

---विज्ञापन---
और पढ़िए – WTC 2023 Final: Team India के सिलेक्शन पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान, जानिए किसे दिया धन्यवाद

धोनी की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में- ब्रेट ली

ब्रेट ली ने धोनी की फैन फॉलोइंग की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ‘एमएस धोनी की फैन फॉलोइंग केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। मैं धोनी के लिए दर्शकों के प्‍यार को देखकर आश्‍चर्यचकित नहीं हैं। इस सीजन में जितना प्‍यार व समर्थन उन्‍हें मिल रहा है, वो क्रिकेट के लिए बेहतर है।’

और पढ़िए – IPL 2023: ‘धोनी एक-दो सीजन और खेल सकते हैं’, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ने बताई बड़ी वजह

आईपीएल 2023 के बाद संन्यास ले सकते हैं धोनी

इस सीजन धोनी सीएसके लिए फिनिशर की भूमिका में हैं। उन्होंने अब तक ज्यादा गेंदों का सामना नहीं किया। लेकिन जब भी वह बल्लेबाजी करने आए तो छक्के जरूर लगाए हैं। एमएस धोनी खुद भी स्‍वीकार कर चुके हैं कि वो अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। ऐसे में जाना जा रहा है कि एमएस धोनी का बतौर खिलाड़ी आखिरी सीजन है और वो सीजन के अंत के बाद संन्‍यास की घोषणा कर सकते हैं।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Apr 25, 2023 04:22 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola