---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs WI: ‘मुश्किल काम आप करो…’, इरफान पठान ने किस पर कसा तंज?

IND vs WI 3rd T20i: टीम इंडिया ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 मैच में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। सूर्यकुमार यादव 44 गेंदों में 83 रन जड़कर टीम को जीत के मुहाने पर ले गए। हालांकि वे शतक नहीं बना पाए, लेकिन उनके बाद तिलक वर्मा ने 37 गेंदों […]

---विज्ञापन---

IND vs WI 3rd T20i: टीम इंडिया ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 मैच में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। सूर्यकुमार यादव 44 गेंदों में 83 रन जड़कर टीम को जीत के मुहाने पर ले गए। हालांकि वे शतक नहीं बना पाए, लेकिन उनके बाद तिलक वर्मा ने 37 गेंदों में 49 और हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों में 20 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।

इरफान पठान का ट्वीट वायरल

पांड्या ने 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का ठोक भारत की जीत तय की, लेकिन तिलक अपने अर्धशतक से चूक गए। तिलक वर्मा को अपना अर्धशतक पूरा न करने देने की वजह से हार्दिक सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। इस बीच पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान का ट्वीट वायरल हो रहा है। जिसे हार्दिक पांड्या से जोड़कर देखा जा रहा है।

---विज्ञापन---

इरफान पठान ने बुधवार को ट्वीट कर कहा- ”मुश्किल काम आप करो, आसान काम मैं कर लेता हूं, सुना-सुना सा लगता है।” दिग्गज ऑलराउंडर ने इससे पहले दूसरे टी-20 में युजवेंद्र चहल को अपने ओवरों का कोटा पूरा न करने देने की वजह से हैरानी जताई थी।

---विज्ञापन---

चहल को गेंदबाजी न देने पर उठाए थे सवाल  

इरफान ने ट्वीट कर कहा था- मेरे लिए यह हैरानी की बात है कि युजवेंद्र चहल ने दोनों मैचों में अपने 4 ओवरों का कोटा पूरा नहीं किया है। इरफान के अलावा कमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा और आरपी सिंह ने भी हार्दिक पांड्या के इस फैसले पर हैरानी जताई थी। जबकि इरफान ने तिलक की भी तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि मध्यक्रम के बाएं हाथ के बल्लेबाज का पहला अर्धशतक मुझे तिलक वर्मा के साथ-साथ टीम इंडिया के भविष्य के लिए उत्साहित करता है।

First published on: Aug 09, 2023 04:48 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola