AUS vs BAN: मैके टेस्ट मैच के पहले दिन गेंदबाजों का रहा दबदबा, बल्लेबाज हुए बुरी तरह से फेल

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच जब सीरीज शुरू होने वाली थी. उस समय इस सीरीज को एकतरफा ही समझा जा रहा था. हालांकि बांग्लादेश की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करके सभी को चौंका दिया है. दूसरे टेस्ट में भी उन्होंने इस प्रदर्शन को जारी रखा है.

BAN vs AUS 2nd Test

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश के खिलाफ हारने के बाद बहुत ज्यादा दबाव में थी. जिसके कारण ही उन्होंने ग्रेट बैरियर रीफ एरिना मैके की पिच को तेज गेंदबाजों के लिए मददगार बना दिया है. जिसके बाद किस्मत ने भी उनका साथ दिया है. जिसके कारण ही टॉस जीतकर पैट कमिंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. हालांकि दूसरे टेस्ट मैच के पहले ही दिन कुल 18 विकेट गिर गए हैं. बल्लेबाजों को पिच से बिल्कुल भी मदद नहीं मिली है. 

विज्ञापन

मैके के पहले दिन गेंदबाजों का रहा जलवा 

बांग्लादेश की टीम सिर्फ 34 ओवर ही खेल सकी और 64 रनों पर ही सिमट गई. जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भी दिन का खेल खत्म होने तक 165 रनों पर ही 8 विकेट गंवा दिए हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट झटके तो वहीं पैट कमिंस को भी 3 सफलता मिली. वहीं बांग्लादेश के लिए शरीफुल इस्लाम ने 6 विकेट झटके हैं. हालांकि ऑस्ट्रेलिया की टीम को कैमरून ग्रीन ने नाबाद 51 रन बनाकर संभाला है. दूसरे दिन वो इस पारी को और बड़ा करना चाहेंगे. जब बांग्लादेश की टीम 64 रनों पर ऑलआउट हुई, तो सभी को लगा की मैच से वो बाहर हो चुके हैं. लेकिन बांग्लादेश के गेंदबाजों ने कमबैक करा दिया है. ऑस्ट्रेलिया की टीम को अब तीसरी पारी में भी अच्छी गेंदबाजी करनी होगी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ