Cheteshwar Pujara: आज के समय में कुछ ही टीमें ऐसी नजर आ रही है कि जो टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. जिसके कारण ही अगर मौजूदा समय की वर्ल्ड बेस्ट टेस्ट प्लेइंग 11 चुने, तो कुछ ही टीमों के खिलाड़ी नजर आते हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सुपरस्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने ऐसी प्लेइंग 11 चुनी है. जिसमें टीम इंडिया के 5 खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. इस टीम में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के ही खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. बाकी टीमों के किसी भी खिलाड़ी को पुजारा ने जगह नहीं दी है.
बल्लेबाजी में फैब फोर का दिखा दबदबा
चेतेश्वर पुजारा ने अपनी इस प्लेइंग 11 में सलामी बल्लेबाज के तौर पर साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम को मौका दिया है. मार्करम ने हाल के समय में कमाल की बल्लेबाजी की है. जिसके कारण ही उनकी टीम फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की विजेता है. उनके जोड़ीदार के रूप में पुजारा ने टीम इंडिया के केएल राहुल को चुना है. राहुल भी पिछले कुछ सालों में बतौर सलामी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.
बल्लेबाजी को और मजबूत करने के लिए पुजारा ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को जगह दी है. रूट पिछले कुछ समय से रनों की बारिश करते हुए नजर आ रहे हैं. नंबर 4 के लिए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को चुना है. स्मिथ भी लगातार अपनी टीम के लिए रन बना रहे हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पंत को पुजारा ने जगह दी है. फिलहाल उनसे बेहतर विकेटकीपर टेस्ट में कोई और नहीं नजर आ रहा है.
शुभमन गिल को भी मिली जगह
नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए पुजारा ने टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को भी चुना है. गिल भी पिछले 2 सालों से बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. स्पिन ऑलराउंडर के रूप में रवींद्र जडेजा नजर आ रहे हैं. जडेजा गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. हालांकि मुख्य स्पिनर के रूप में ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन को पुजारा ने जगह दी है.
तेज गेंदबाजी की बात करें तो पुजारा ने इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को भी जगह दी है. कमिंस मौका पड़ने पर बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के ही जोश हेजलवुड को भी उन्होंने इस प्लेइंग 11 में जगह दी है. टीम इंडिया के सुपरस्टार जसप्रीत बुमराह को भी इस प्लेइंग 11 में जगह मिली है.
पुजारा की मौजूदा समय में वर्ल्ड बेस्ट टेस्ट प्लेइंग 11
एडेन मार्करम, केएल राहुल, जो रूट, स्टीव स्मिथ, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, पैट कमिंस, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड, जसप्रीत बुमराह.