149 साल के टेस्ट इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, मिचेल स्टार्क और शोरिफुल इस्लाम ने एक ही मैच में किया अद्भुत कारनामा

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैके में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन मिचेल स्टार्क और शोरिफुल इस्लाम ने कमाल कर दिया. दोनों बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों ने 6-6 विकेट हासिल किए और टेस्ट क्रिकेट में एक दुर्लभ रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

Mitchell Starc and Shoriful Islam

मिचेल स्टार्क और शोरिफुल इस्लाम ने एक ही टेस्ट मैच में रचा इतिहास (PIC Credit - X)

Australia vs Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच के पहले दिन दोनों टीमों के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने कहर बरपताते हुए बांग्लादेश की टीम को महज 64 रनों पर समेट दिया और फिर बांग्लादेश के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 कंगारू बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया.

विज्ञापन

इस तरह पहले ही दिन का खेल खत्म होने तक कुल 18 विकेट गिर गए. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर इतिहास रच दिया. स्टार्क और शोरिफुल ने मिलकर वो कारनामा कर दिखाया जो टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ है.

विज्ञापन

मिचेल स्टार्क और शोरिफुल इस्लाम ने एक ही मैच में किया कमाल

मैके टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने कमाल कर दिया. दोनों बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों ने 6-6 विकेट हासिल किए और एक दुर्लभ रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने 10 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 6 विकेट चटकाए. वहीं, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज ने 11 ओवर में 35 रन खर्च करके 6 विकेट हासिल किए. ऐसा टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ है, जब एक ही मैच में दो गेंदबाजों ने 6-6 विकेट लिए हों.

इससे पहले ऐसा 1958-59 के न्यू ईयर एशेज टेस्ट के दौरान देखने को मिला था. ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज एलन डेविडसन ने पहली पारी में 64 रन देकर 6 विकेट झटके थे, जबकि उनके साथी खिलाड़ी इयान मेकिफ ने आखिरी पारी में 38 रन देकर 6 विकेट हासिए किए थे. उस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी.

विज्ञापन

पहले दिन गिरे कुल 18 विकेट

मैके टेस्ट के पहले दिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला और कुल 18 विकेट गिरे. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बांग्लादेश को महज 64 रन पर ही ढेर कर दिया. मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट चटकाए, जबकि कप्तान पैट कमिंस ने 3 विकेट और जोस हेजलवुड ने एक विकेट हासिल किए. हालांकि, जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम की पारी भी जल्द ही लड़खड़ा गई और पहले दिन का खेल खत्म होने तक 165 रन के स्कोर पर 8 विकेट गंवा दिए.

ट्रेविस हेड (22), मैट रेनशॉ (8), मार्नश लाबुशेन (4), एलेक्स कैरी (5) और कप्तान पैट कमिंस (0) सस्ते में ही आउट हो गए. बांग्लादेश की ओर से शोरिफुल इस्लाम ने 6 विकेट झटके, जबकि तस्कीन अहमद और मेहदी हसन मिराज ने 1-1 विकेट लिए. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया ने 101 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. कैमरून ग्रीन 51 रन और नाथन लियोन 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. अब दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम जल्द से जल्द बांग्लादेश के 2 विकेट लेकर अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करना चाहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ