IND vs SL: कोलंबो टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए मददगार होगी पिच, क्यूरेटर ने दिया बड़ा बयान

IND vs SL: गॉल टेस्ट मैच में मिली हार के बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम और उनका बोर्ड दबाव में नजर आ रहा है. जिसके कारण ही टीम कोलंबो टेस्ट मैच में जीत दर्ज करके सीरीज को बराबरी पर खत्म करना चाहती है. ऐसे में टीम को कोलंबो की पिच से भी मदद चाहिए होगी.

IND vs SL Colombo Pitch Report

कोलंबो टेस्ट मैच की पिच पर अब तक स्पिन गेंदबाजों का रहा है दबदबा (Pic Credit- SL Cricket)

IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम ने गॉल टेस्ट मैच में गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही अच्छा प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही श्रीलंका की टीम पहले से ज्यादा दबाव में नजर आ रही है. वहीं टीम इंडिया का आत्मविश्वास पहले टेस्ट मैच में जीत के बाद बढ़ गया है. ऐसे में सभी की नजरें कोलंबो की पिच पर टिकी हुई है. श्रीलंका क्रिकेट टीम पिच को अपने लिए मददगार चाहेगी. ऐसे समय में वो ये भी चाहेंगे कि टीम इंडिया को ज्यादा मदद नहीं मिले, लेकिन इस मामले में श्रीलंका क्रिकेट टीम बुरी तरह से फंस गई हैं. 

विज्ञापन

जानिए कैसी होगी कोलंबो की पिच रिपोर्ट? 

कोलंबो की पिच वैसे तो स्पिनरों के लिए मददगार होती है, लेकिन इस बार ऐसा रिस्क श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड नहीं ले सकती है. टीम इंडिया के पास 3 मैच विनर स्पिनर नजर आ रहे हैं. वहीं श्रीलंका के पास स्पिन के बल्लेबाज भी नहीं नजर आ रहे हैं. वहीं तेज गेंदबाजी में भी टीम इंडिया बेहतर नजर आ रही है. इतना ही नहीं बल्लेबाजी पिच बनाने पर भी श्रीलंका की टीम फंस सकती है. ऐसे में टीम गॉल जैसी पिच की तरफ ही एक बार फिर से जा सकती है. 

विज्ञापन

सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब की पिच को लेकर श्रीलंका क्रिकेट के एक अधिकारी ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, ‘फिलहाल सोच यही है कि गॉल जैसी संतुलित पिच तैयार की जाए. श्रीलंका के पास दिनेश चांदीमल, कुसल मेंडिस और पथुम निसांका जैसे कुछ अनुभवी खिलाड़ी भी नहीं हैं. इसलिए हमें अपने युवा बल्लेबाजों को भी मौका देना होगा. बेशक अंत में ये इस बात पर निर्भर करेगा कि टीम मैच के लिए क्या चाहती है, यानी ऐसा विकेट जो उसे जीतने और सीरीज बराबर करने का सबसे अच्छा मौका दे.’  

टीम इंडिया ने कोलंबो में किया है अच्छा प्रदर्शन 

बात अगर कोलंबो की पिच पर टीम इंडिया के रिकॉर्ड की करें तो कुल 9 टेस्ट मैच अब तक खेले गए हैं. जिसमें से 3 मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है. वहीं श्रीलंका को घरेलू मैदान होने का फायदा नहीं मिला और वो सिर्फ 2 मैच ही जीत पाए हैं. इसके अलावा 4 मुकाबले ड्रॉ पर भी खत्म हुए हैं. हाल के समय में श्रीलंका की टीम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. ऐसे में उसका फायदा भी टीम इंडिया को मिल सकता है. 

विज्ञापन

दोनों टीमों का स्क्वाड 

भारत- शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, सरफराज खान, सारांश जैन, आकिब नबी और गुरनूर बरार. 

विज्ञापन

श्रीलंका- धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंदु मेंडिस, सहान अराचिगे, सोनल धीनुष्का, केशरा नुवंता, प्रभात जयसूर्या, मिलन प्रियनाथ रथनायके, लाहिरु कुमारा, असिथा फर्नांडो और विश्व फर्नांडो.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ