IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़े जुबिन भरूचा, फ्रेंचाइजी ने बनाया डायरेक्टर ऑफ परफॉरमेंस

IPL 2027: आईपीएल 2020 में ट्रॉफी जीतने के बाद मुंबई इंडियंस ने लगातार खराब प्रदर्शन ही किया है. आईपीएल 2026 में फेल होने के बाद अब फ्रेंचाइजी एक्शन मोड में आ गई है. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट में भी कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं.

Zubin Bharucha join mumbai indians

मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुड़े दिग्गज जुबिन भरूचा (Pic Credit- AI Generated)

IPL 2027: मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद से ही अगले सीजन की तैयारी कर दी है. फ्रेंचाइजी अब बड़े फैसले करती हुई नजर आ रही है. आईपीएल 2027 से पहले टीम में तो बड़े बदलाव होने तय नजर आ रहे हैं. इसके साथ फ्रेंचाइजी अब मैनेजमेंट में भी बड़े बदलाव कर रही है. जिसके कारण ही मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट ने अब जुबिन भरूचा को टीम के साथ जोड़ा है. टीम से जुड़ने के बाद अब उन्हें डायरेक्टर ऑफ परफॉरमेंस का अहम रोल भी सौंप दिया गया है.  

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े जुबिन भरूचा 

आईपीएल की 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम ने अब जुबिन भरूचा को डायरेक्टर ऑफ परफॉरमेंस बना दिया है. इसका ऐलान करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने स्टेटमेंट में कहा, ‘जुबिन भरूचा मुंबई इंडियंस में परफॉर्मेंस डायरेक्टर के तौर पर शामिल हुए हैं और MI इकोसिस्टम के सभी परफॉर्मेंस डिसिप्लिन में मौजूदा मल्टी-डिसिप्लिनरी लीडरशिप ग्रुप के साथ मिलकर काम करेंगे. वह बहुत ज्यादा इंटीग्रेटेड MI इकोसिस्टम के मौजूदा सपोर्ट स्टाफ में शामिल होंगे और प्लेयर डेवलपमेंट में बेमिसाल सफलता दिलाने के लिए मुंबई इंडियंस के अप्रोच को आगे बढ़ाते रहेंगे. ब्लू एंड गोल्ड में आपका स्वागत है, जुबिन.’  

विज्ञापन

जुबिन इससे पहले लंबे समय तक राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथ जुड़े हुए थे. जहां पर वो टीम से जुड़े बड़े फैसले करते हुए नजर आते हैं. जुबिन के पास सालों का अनुभव है, जो मुंबई की टीम के बहुत काम आ सकता है. आईपीएल 2027 के दौरान वो टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने के साथ मिलकर काम करेंगे. जिससे जयवर्धने को भी अब मदद मिलेगी. भरूचा इससे पहले दूसरे श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा के साथ काम कर चुके हैं. 

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के भविष्य को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान, टेस्ट क्रिकेट में सफलता के लिए दिया गुरुमंत्र

विज्ञापन

बड़े फैसले करने वाली है टीम मैनेजमेंट 

जिस अंदाज में मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2026 में खेला है. उससे टीम के मालिक आकाश अंबानी बिल्कुल भी खुश नहीं थे. इन्हीं कारणों से अब वो बड़े बदलाव करते हुए नजर आ रहे हैं. अंबानी की टीम अपने कप्तान हार्दिक पांड्या का भी ट्रेड कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पांड्या के पीछे कई फ्रेंचाइजी भाग रही है. इसके अलावा टीम मैनेजमेंट अपनी गेंदबाजी आक्रामण को भी बदल सकती है. जसप्रीत बुमराह के अलावा अन्य गेंदबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया है. ऐसे में ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर को तो फ्रेंचाइजी आईपीएल 2027 से पहले रिलीज कर सकती है. वहीं बल्लेबाजी क्रम में भी कुछ बड़े बदलाव अगले सीजन में देखने को मिल सकते हैं. फ्रेंचाइजी अब अगले कुछ सालों की प्लानिंग कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ