---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs NZ: ईशान किशन को लेकर रोहित शर्मा का बड़ा बयान, बताया- किस पोजिशन पर करेंगे बल्लेबाजी

नई दिल्ली: श्रीलंका को क्लीन स्वीप करने के बाद टीम इंडिया अब बुधवार से वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड से मुकाबला करेगी। अंगूठे की चोट के बाद वापसी करने वाले रोहित शर्मा अच्छी लय में दिखे हैं, जबकि विराट कोहली ने तीन मैचों में दो शतक जड़कर तूफान मचाया। हालांकि इस दौरान एक सवाल बार-बार सामने […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: श्रीलंका को क्लीन स्वीप करने के बाद टीम इंडिया अब बुधवार से वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड से मुकाबला करेगी। अंगूठे की चोट के बाद वापसी करने वाले रोहित शर्मा अच्छी लय में दिखे हैं, जबकि विराट कोहली ने तीन मैचों में दो शतक जड़कर तूफान मचाया। हालांकि इस दौरान एक सवाल बार-बार सामने आया कि अच्छा प्रदर्शन कर रहे ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह क्यों नहीं मिली। अब कप्तान ने ईशान किशन को लेकर बड़ा बयान दिया है। रोहित शर्मा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- “ईशान मध्यक्रम में बल्लेबाजी करेंगे, मुझे खुशी है कि बांग्लादेश के खिलाफ अच्छी पारी खेलने के बाद वह यहां रन बना सके।”

कप्तान रोहित शर्मा ने कयासों पर लगाया विराम

दरअसल, ईशान किशन की जगह चुने गए शुभमन गिल ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। ऐसे में एक सवाल खड़ा हो गया था कि यदि ईशान को चुना जाता है तो उनकी बैटिंग पोजिशन क्या होगी। कप्तान रोहित ने अब इन कयासों पर विराम लगा दिया है। हाल ही ईशान सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा के बाद वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बने हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम एकदिवसीय मैच में उपलब्धि हासिल की, जिसमें उन्होंने 131 गेंदों पर 210 रन बनाए। शानदार प्रदर्शन के बावजूद ईशान किसी भी वनडे मैच में नहीं दिखाई दिए। अब ईशान को नई बैटिंग पोजिशन मिलने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत अपने बैटिंग ऑर्डर में कैसे बदलाव करता है। पूरी संभावना है कि ईशान श्रेयस अय्यर की जगह बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं, जो पीठ की चोट के कारण मुकाबले से बाहर हो गए हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िएभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच आज, जानें कब और कैसे देख सकेंगे लाइव

---विज्ञापन---

और पढ़िएफैन हो तो ऐसा…विराट कोहली से मांगा था शतक, कसम पूरी होते ही रचा ली शादी, देखें फोटो

न्यूजीलैंड के खिलाफ चुनौती को तैयार

नई चुनौती पर कप्तान ने कहा: “श्रृंखला में जाना हमारे लिए बहुत आसान है, हम बस एक टीम के रूप में सुधार करना चाहते हैं। न्यूजीलैंड एक बहुत अच्छी टीम है, वे पाकिस्तान के खिलाफ एक शानदार श्रृंखला जीतकर आ रहे हैं, तो जाहिर है कि वे कुछ अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं।” न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज को लेकर भारतीय टीम ने मंगलवार को नेट्स में जमकर पसीना बहाया।

---विज्ञापन---

और पढ़िएखेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 17, 2023 10:48 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola