रवींद्र जडेजा का अनचाहा रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉल के मामले में सबसे आगे

रवींद्र जडेजा श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में अब तक खासा प्रभावित नहीं कर पाए हैं. अब तक दोनों ही पारियों में उन्होंने 1-1 विकेट लिया है. हालांकि रवींद्र जडेजा टेस्ट मैच में नो बॉल डालने में सबसे आगे हैं. चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद हैरान कर देने वाला आंकड़ा सामने आया है.

रवींद्र जडेजा श्रीलंका के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए/ Image Source: Screengrab/ Sony

रवींद्र जडेजा श्रीलंका के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए/ Image Source: Screengrab/ Sony

India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जा रहा है. चौथे दिन भारतीय टीम ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया और श्रीलंका को बैकफुट पर रखा. भारतीय टीम जीत के करीब पहुंच गई है. चौथे दिन भारत की ओर से सारांश जैन ने 4 नो गेंदें फेंकी, जबकि रवींद्र जडेजा ने भी 1 गेंद नो बॉल फेंकी थी. साल 2021 से रवींद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा नो गेंद फेंकने वाले गेंदबाज हैं.

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा के नाम अनचाहा रिकॉर्ड

साल 2021 से अब तक रवींद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में बतौर फिरकी गेंदबाज सबसे ज्यादा नो गेंद फेंकने वाले स्पिनर हैं. उन्होंने अब तक 88 नो गेंद फेंकी है. वह इस लिस्ट में टॉप पर हैं. दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के नोमान अली हैं. उन्होंने 40 नो गेंदें फेंकी हैं. लसिथ एम्बुलदेनिया 33 नो बॉल के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, जबकि जैक लीच 19 नो गेंदों के साथ चौथे स्थान पर हैं. चौथे नंबर पर जोमेल वैरिकन हैं. उन्होंने साल 2021 से अब तक टेस्ट क्रिकेट में 17 नो गेंदें फेंकी हैं.

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा की कैसी रही गेंदबाजी?

श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा खास कमाल नहीं कर पाए. उन्होंने पहली पारी में 20 ओवर गेंदबाजी की और 45 रन खर्च कर 1 विकेट अपने नाम किया. उन्होंने 3 नो गेंदें भी फेंकी थी. वहीं, दूसरी पारी में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक उन्होंने 18 ओवर में 48 रन खर्च कर 1 विकेट लिया. दोनों ही पारियों में जडेजा अपनी फिरकी गेंदबाजी का जादू नहीं दिखा पाए हैं.

2021 से टेस्ट मैचों में सबसे अधिक नो-बॉल फेंकने वाले स्पिनर

88* – रवींद्र जडेजा,
40 – नोमान अली,
33 – लसिथ एम्बुलदेनिया,
19 – जैक लीच,
17 – जोमेल वारिकन

विज्ञापन

मैच के हाल पर एक नजर

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने पहली पारी में 138 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 303 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी. भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने 193 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली, जबकि ध्रुव जुरेल के बल्ले से 177 गेंदों में 115 रनों की पारी निकली. जवाब में श्रीलंका पहली पारी में 89.4 ओवर में 290 रनों पर सिमट गई, जबकि फॉलोऑन मिलने के बाद श्रीलंका ने दूसरी पारी में अब तक 72.4 ओवर में 229/6 रन बना लिए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ