IND vs SL: मोहम्मद सिराज की क्यों कोलंबो टेस्ट में कम हो गई है स्पीड? स्टार गेंदबाज ने अब बताया कारण

IND vs SL: इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बहुत ही लंबे स्पेल फेंके थे. जहां पर उनकी स्पीड में बिल्कुल भी कमी नहीं आई थी. वहीं सिराज श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच में धीमी गेंदबाजी कर रहे हैं. फैंस अब इसके पीछे का कारण जानना चाहते हैं.

Mohammed Siraj

क्यों मोहम्मद सिराज की लगातार गिरती जा रही है स्पीड? (Pic Credit- ANI)

IND vs SL: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज फिलहाल चर्चा में नजर आ रहे हैं. उसके पीछे सबसे बड़ा कारण उनकी स्पीड का गिरना है. कोलंबो टेस्ट मैच के दौरान एक समय ऐसा भी आया, जब ऋषभ पंत सिराज की गेंदबाजी पर विकेट के ठीक पीछे विकेटकीपिंग करते हुए नजर आए. जिसको देखकर अब टीम इंडिया के फैंस सिराज की गिरती स्पीड पर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं. इस बीच मोहम्मद सिराज ने ही इस सवाल का जवाब दे दिया है. उन्होंने अपनी स्पीड कम होने के पीछे का कारण अब साफ कर दिया है. 

विज्ञापन

सिराज ने बताया क्यों कम हुई स्पीड? 

कोलंबो टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज की औसत स्पीड 129 kmph के आस पास की है. सिराज आसानी से 135 से लेकर 140 kmph की गेंदबाजी करते हुए नजर आते थे. ऐसे में उनकी स्पीड होने से सभी हैरान है. हालांकि हर्षा भोगले को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर दिए इंटरव्यू के दौरान सिराज ने इसके पीछे का कारण बताया है. जब हर्षा भोगले ने स्पीड गिरने का सवाल किया तो सिराज ने बताया कि उन्होंने ऐसा भारतीय टीम मैनेजमेंट के कहने पर किया है. 

विज्ञापन

वो अपनी स्पीड को बढ़ा सकते हैं, लेकिन टीम उनसे फिलहाल वो उम्मीद नहीं कर रही है. सिराज ने इस इंटरव्यू में कहा कि श्रीलंका की विकेट में अगर बहुत तेज गेंदबाजी करो, तो बल्लेबाजों को ही इसका फायदा मिलता है. इन पिचों पर धीमी गेंदबाजी करने से बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें बढ़ जाती है. ऐसा दूसरी पारी में अब तक देखने को भी मिला है. सिराज ने दूसरी पारी में 9 ओवर फेंके हैं. जिसमें उन्होंने सिर्फ 11 रन देकर 1 विकेट हासिल किया है. इस दौरान 4 ओवर मेडन भी गए हैं. जिससे श्रीलंका के बल्लेबाज ज्यादा दबाव में आ रहे हैं. 

चोट से भी कमबैक कर रहे हैं मोहम्मद सिराज 

टीम मैनेजमेंट फिलहाल मोहम्मद सिराज को लेकर रिस्क भी नहीं लेना चाहता है. सिराज इंजरी के बाद कमबैक कर रहे हैं. ऐसे में भारतीय टीम चाहती हैं कि वो धीरे-धीरे मैदान पर अपनी लय हासिल करे. श्रीलंका की पिचों पर वैसे भी स्पिनरों की भूमिका ज्यादा अहम रहती है. जिसके कारण ही सिराज के पास आराम करने का समय होता है. हालांकि उसके बाद भी सिराज लाइन लेंथ को सही रख कर श्रीलंका के बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं. 

विज्ञापन

न्यूजीलैंड दौरे पर सिराज बहुत ज्यादा अहम होने वाले हैं. इसके अलावा आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भी सिराज की भूमिका बेहद अहम हो सकती है. कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर को भी सिराज पर बहुत ज्यादा भरोसा है. सिराज की बात माने तो श्रीलंका दौरे के बाद वो दोबारा से ही 140 kmph की स्पीड से ही दोबारा गेंदबाजी करते हुए नजर आने वाले हैं.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ