IND vs SL: अगर कोलंबो टेस्ट मैच हुआ ड्रॉ तो टीम इंडिया को होगा बड़ा नुकसान, बारिश की उम्मीद में है श्रीलंका

IND vs SL: कोलंबो टेस्ट मैच में टीम इंडिया फिलहाल जीत के करीब नजर आ रही है. हालांकि बारिश टीम इंडिया से ये जीत छीन सकती है. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए ये जीत बहुत ही जरूरी है. ऐसे में भारत के लिए कोलंबो टेस्ट मैच का आखिरी दिन बहुत ही अहम होने वाला है.

KL Rahul vs Sri Lanka

कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने पर बदल जाएगा WTC पॉइंट्स टेबल का खेल (Pic Credit- ANI)

IND vs SL: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया के लिए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2027 की राह बहुत ही मुश्किल हो गई है. भारतीय क्रिकेट टीम को अपने ज्यादातर मुकाबले जीतने होंगे. ऐसी स्थिति में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में जीत दर्ज करना टीम इंडिया के लिए बहुत ही अहम होगा. इस मुकाबले के ड्रॉ होने पर टीम इंडिया के लिए समीकरण बहुत ज्यादा बदल सकते हैं. जिसके कारण ही आखिरी दिन श्रीलंका की टीम बारिश होने की उम्मीद कर रही होगी.  

विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए कोलंबो में जीत है जरूरी 

अगर कोलंबो टेस्ट मैच में टीम इंडिया को जीत मिली, तो वो 57.58 जीत प्रतिशत के साथ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी. इसी के साथ भारतीय टीम के लिए आगे होने वाले मुकाबले थोड़े आसान हो जाएंगे. हालांकि अगर टीम इंडिया को इस मुकाबले में हार मिली, तो उनके लिए फाइनल की राह बहुत ही मुश्किल हो जाएगी. हार मिलने पर बाकी के 7 मुकाबले करो या मरो वाले हो जाएंगे. 

विज्ञापन

फिलहाल कप्तान शुभमन गिल ये नहीं चाहेंगे. हालांकि हार मिलने के बाद भी टीम इंडिया टेबल में 5वें नंबर पर ही रहने वाली है. इसके अलावा ड्रॉ होने पर भी टीम इंडिया को बड़ा नुकसान होगा. मुकाबला ड्रॉ पर अगर खत्म हुआ तो टीम इंडिया रहेगी 5वें नंबर पर ही, लेकिन उनके पॉइंट 51.52 हो जाएंगे. ऐसी स्थिति में टीम इंडिया के लिए आगे की राह बिल्कुल भी आसान नहीं होगी. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इसी कारण कोलंबो टेस्ट मैच जीतना बहुत ज्यादा अहम हो गया है.  

बड़े टेस्ट से गुजर रहे हैं कप्तान शुभमन गिल  

आईसीसी ने जब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत की, तो पहले संस्करण के फाइनल में टीम इंडिया पहुंची थी. जिसके बाद तीसरे संस्करण में टीम इंडिया फेल हो गई थी. जिसके बाद ही टेस्ट टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. ऐसे में अगर एक बार फिर से टीम इंडिया ने फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं किया, तो कप्तान शुभमन गिल के लिए मुश्किलें बढ़ जाएगी. 

विज्ञापन

हेड कोच गौतम गंभीर भी फिलहाल आलोचकों के निशाने पर हैं. ऐसे में उनके लिए भी कोलंबो में जीत बहुत जरूरी है. हालांकि फिलहाल मैच की स्थिति को देखें तो बारिश ही श्रीलंका टीम को बचा सकती है. अगर पूरे दिन का खेल हुआ, तो टीम इंडिया की जीत लगभग पक्की ही नजर आ रही है. कोलंबो का विकेट फिलहाल बल्लेबाजों के लिए बहुत ही मुश्किल हो गया है. ऐसे में श्रीलंका के लोअर आर्डर के बल्लेबाजों को मुश्किल होने वाली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ