---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs AUS: नाथन लायन के जाल में फंस गए शुभमन गिल, बॉल के टर्न पर खा गए मात, देखें वीडियो

नई दिल्ली: शुभमन गिल…टीम इंडिया का वो युवा बल्लेबाज जिसकी शानदार बैटिंग देख दुनिया मुरीद हो गई है। जी हां, गिल ने एक बार फिर दिल जीत लिया है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेले जा रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन शुभमन गिल ने शानदार शतक ठोक कोहराम मचा दिया। […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: शुभमन गिल…टीम इंडिया का वो युवा बल्लेबाज जिसकी शानदार बैटिंग देख दुनिया मुरीद हो गई है। जी हां, गिल ने एक बार फिर दिल जीत लिया है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेले जा रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन शुभमन गिल ने शानदार शतक ठोक कोहराम मचा दिया। चार महीनों में सभी फॉर्मेट में चार शतक ठोक गिल ने जता दिया कि क्रिकेट की प्रतिभा उनमें कूट-कूटकर भरी है।

सुबह आते ही की शानदार बल्लेबाजी

ओपनिंग करने उतरे गिल ने एक दिन तक 235 गेंदें खेलीं और 12 चौके-1 छक्का ठोक 128 रन कूट डाले। सुबह तीसरे दिन की शुरुआत करने आए गिल शुरू से ही आक्रामक रहे, लेकिन रोहित के आउट होने के बाद थोड़े धीमे पड़ गए। उन्होंने सधी हुई बल्लेबाजी की और शानदार शतक ठोक धमाल मचाया। हालांकि लगातार खतरनाक बनते जा रहे गिल को 79वें ओवर में नाथन लायन ने अपना शिकार बना दिया।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/Cr1cket_Fan/status/1634497728335020032

नाथन लायन ने शानदार स्पिन पर बनाया शिकार

ये नजारा 79वें ओवर की चौथी गेंद पर देखने को मिला। ओवर द विकेट गेंदबाजी करने आए लायन ने जैसे ही बॉल डाली, ये गेंद टप्पा पड़ने के बाद अंदर की ओर टर्न हो गई। इस शानदार स्पिन गेंद को रोकने के लिए शुभमन गिल ने बल्ला घुमाया, लेकिन ये उन्हें छकाते हुए पैड से जा टकराई। ऑस्ट्रेलिया ने अपील की तो अंपायर ने आउट करार दे दिया। हालांकि भारत ने रिव्यू लिया, लेकिन डीआरएस में नजर आया कि बॉल बल्ले से टच होकर नहीं गई थी। आखिरकार गिल को शानदार पारी के बाद पवेलियन लौटना पड़ा। गिल के आउट होने के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 245 रन हुआ। फिलहाल विराट कोहली और रवींद्र जडेजा मैदान पर डटे हुए हैं।

---विज्ञापन---

शुभमन गिल का ये विकेट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

First published on: Mar 11, 2023 04:02 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola