IND vs SL: अचानक बदल गया गॉल टेस्ट मैच शुरू होने का टाइम, इस समय स्टार्ट होगा दूसरे दिन का खेल

IND vs SL: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच अब गॉल टेस्ट मैच शुरू हो चुका है. मुकाबले का पहला दिन पूरी तरह से भारतीय क्रिकेट टीम के नाम रहा है. ऐसे में अब गॉल टेस्ट का दूसरा दिन बहुत ज्यादा अहम हो गया है. अब मैच शुरू होने का समय भी बदल गया है.

IND vs SL

कोलंबो टेस्ट मैच में ये 2 फैसले टीम इंडिया को पड़ गए बहुत भारी (Pic Credit- AI Generated)

IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए श्रीलंका दौरा बहुत ही अहम है. जिसकी झलक 15 अगस्त से शुरू हुई गॉल टेस्ट में देखने को मिली. टीम इंडिया के खिलाड़ी इस सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं. गॉल टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. भारतीय क्रिकेट टीम अब दूसरे दिन को भी अपने नाम करके मैच में बड़ी बढ़त बनाना चाहेगी. हालांकि अब दूसरे दिन मैच शुरू होने का समय बदल गया है. इसके पीछे का कारण भी सामने आ गया है. 

विज्ञापन

बदल गया दूसरे दिन खेल शुरू होने का टाइम 

गॉल टेस्ट के पहले दिन 2 बार बारिश हुई. जिसके कारण ही पहले दिन 17 ओवर कम फेंके जा सके. इस इसकी भरपाई करने के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम ने दूसरे दिन 15 मिनट पहले मैच शुरू होगा. पहले दिन मैच 10 बजे सुबह शुरू हुआ था. अब दूसरे दिन 9:45 पर मैच शुरू होगा. दूसरे दिन मैच में 90 की जगह 98 ओवर फेंके जाने वाले हैं. जिससे पहले दिन बारिश से हुए नुकसान की भरपाई हो सके. 

विज्ञापन

फिलहाल मैच में टीम इंडिया बहुत आगे नजर आ रही है. ऐसे में भारत दूसरे दिन को भी अपने नाम करके मैच में बहुत आगे निकल सकती है. पहले दिन टीम इंडिया ने सिर्फ 2 विकेट ही गंवाए हैं. जिसके कारण ही टीम के पास दूसरे दिन 600 रनों का भी आंकड़ा पार करने का मौका है. गॉल टेस्ट में ऐसा करने से टीम इंडिया जीत के करीब पहुंच जाएगी. 

विज्ञापन

पहले दिन देवदत्त पडिक्कल ने किया कमाल 

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर लगभग आधा मैच अपने नाम कर लिया है. गॉल टेस्ट की चौथी पारी में बल्लेबाजी करना बहुत ज्यादा मुश्किल होता है. ऐसे में टीम इंडिया मैच में आगे निकल गई है. पहले दिन टीम इंडिया के लिए नंबर 3 के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने 178 गेंदों में 131 रन बनाए हैं. पडिक्कल दूसरे भी खेलने वाले हैं. केएल राहुल 77 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए हैं. दूसरे दिन वो भी बल्लेबाजी करने आ सकते हैं. दूसरे दिन जब खेल शुरू होगा तब पडिक्कल के साथ ऋषभ पंत नजर आएंगे. ऋषभ पंत फिलहाल 27 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ