IND vs SL: जीत के लिए दूसरे दिन टीम इंडिया को करने होंगे ये 3 काम, श्रीलंकाई कप्तान हो जाएंगे मजबूर

IND vs SL: टीम इंडिया ने गॉल टेस्ट मैच के पहले दिन बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही मैच में ही पहले दिन ही भारतीय क्रिकेट टीम की पकड़ और भी मजबूत हो गई है. अब दूसरे दिन भी मैच में टीम इंडिया को ये 3 अहम काम करने होंगे.

IND vs SL Galle Test

Pic Credit- AI Generated

विज्ञापन

IND vs SL: भारतीय टीम ने गॉल टेस्ट मैच की शुरुआत बिल्कुल अच्छे अंदाज से की है. घर में खेल रही श्रीलंका की टीम फिलहाल मैच में पिछड़ गई है. ऐसे में अब दूसरे दिन टीम इंडिया को अपनी पकड़ और भी मजबूत करनी होगी. जिससे जीत की तरफ भारतीय क्रिकेट टीम बढ़ सके. अगर खेल के दूसरे दिन टीम इंडिया ने ये 3 काम कर दिए, तो टीम इंडिया जीत के बहुत ही करीब पहुंच जाएगी और श्रीलंका के लिए वापसी करना लगभग नामुमकिन सा हो जाएगा. 

पहले सेशन में नहीं गंवाना होगा विकेट 

दूसरे दिन खेल की शुरुआत में देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने उतरेंगे. इन दोनों ही खिलाड़ी को ये ध्यान रखना होगा कि पहले सेशन में वो विकेट नहीं गंवाए. अगर वो ऐसा करने में सफल रहे, तो श्रीलंका के गेंदबाज बहुत ज्यादा दबाव में आ जाएंगे. ऐसे होने पर 131 रनों पर खेल रहे पडिक्कल के पास दोहरा शतक जड़ने का मौका होगा. वहीं ऋषभ पंत भी शतक जड़ सकते हैं. इन दोनों की बल्लेबाजों का स्टाइल मार कर खेलने का है, ऐसे में रनों की भी बारिश हो जाएगी. 

विज्ञापन

पार करना होगा 600 रनों का आंकड़ा 

भारतीय क्रिकेट टीम को तेजी से रन बनाकर ये ध्यान रखना होगा कि पहली पारी में कम से कम 600 रनों का आंकड़ा पार करे. टीम इंडिया के पास अभी भी 8 विकेट हैं. ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल और केएल राहुल तीनों ही मैदान पर समय बिता चुके हैं. वहीं उनके अलावा रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल और मानव सुथार को अभी बल्लेबाजी करनी है. ऐसे में 600 रनों का आंकड़ा बहुत दूर नहीं है. मौजूदा समय में टीम इंडिया 288 रन बना चुकी है. अगर 600 रनों का आंकड़ा भारत पार कर गया, तो श्रीलंका के लिए बहुत बड़ी मुश्किल खड़ी हो जाएगी. 

आखिरी के 6 से 7 ओवर करनी होगी गेंदबाजी 

इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर चाहेंगे कि दूसरे दिन के खेल में आखिरी के 6 से 7 ओवर श्रीलंका को बल्लेबाजी के लिए बुलाया जाए. ऐसे समय में श्रीलंका के बल्लेबाज ज्यादा दबाव में आ सकते है. जिसका फायदा उठाकर अगर भारत ने 2 से 3 विकेट हासिल कर लिए, तो मैच में श्रीलंका के लिए कमबैक करना नामुमकिन सा हो जाएगा. टीम इंडिया के पास मोहम्मद सिराज जैसा अनुभवी गेंदबाज है. जिनका श्रीलंका में रिकॉर्ड भी बहुत अच्छा रहा है. 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ