---विज्ञापन---

एशियन गेम्स 2026 में ये भारतीय खिलाड़ी कर चुके हैं क्वालीफाई, यहां देखें सभी खेलों की पूरी लिस्ट

Asian Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद अब एशियन गेम्स 2026 खेला जाने वाला है. ये टूर्नामेंट भारतीय टीम के लिए बहुत ही अहम होने वाला है. जिसके कारण ही भारतीय खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन करना चाहेंगे. टीम इंडिया भी एशियन गेम्स 2026 में खेलने वाली है.

---विज्ञापन---

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 सितंबर 19 से 4 अक्टूबर तक खेला जाने वाला है. जापान के आईची-नागोया में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में सभी की नजरें भारतीय एथलीट्स पर होने वाली है. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के बाद इस टूर्नामेंट से भारतीय फैंस की उम्मीदें और ज्यादा बढ़ गई हैं. अब तक कई स्टार खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स 2026 के लिए क्वालीफाई किया है. इस टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम भी खेलते हुए नजर आने वाली है. 

भारत तोड़ना चाहेगा पिछला रिकॉर्ड 

एशियन गेम्स के पिछले संस्करण में भारत ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए कुल 107 मेडल जीते थे. जिसमें 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे. इस टूर्नामेंट में भारत के 4 ओलंपिक मेडलिस्ट भी नजर आने वाले हैं. जिसमें मनु भाकर (शूटिंग), लवलीना बोरगोहेन (बॉक्सिंग, पीवी सिंधु (बैडमिंटन) और अमन सहरावत (रेसलिंग) का नाम शामिल है. इन चारों खिलाड़ियों से भारत को मेडल की दरकार है. भारत के एथलेटिक्स टीम का अभी ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन उसमें नीरज चोपड़ा का होना भी लगभग पक्का नजर आ रहा है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया भी इस टूर्नामेंट में नजर आने वाली है. भारत ने पिछली बार इस टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता था. भारत की हॉकी टीम पर भी सभी की नजरें रहने वाली है.  

---विज्ञापन---

यहां देखें एशियन गेम्स 2026 में क्वालीफाई कर चुके भारतीय खिलाड़ी 

भारतीय तीरंदाजी टीम

धीरज बोम्मादेवरा (पुरुष रिकर्व), नीरज चौहान (पुरुष रिकर्व), यशदीप भोगे (पुरुष रिकर्व), कीर्ति शर्मा (महिला रिकर्व), कुमकुम अनिल मोहोड (महिला रिकर्व), अंकिता भकत (महिला रिकर्व), साहिल जाधव (पुरुष कंपाउंड), कुशल दलाल (पुरुष कंपाउंड), थिरुमुरु गणेश मणि रत्नम (पुरुष कंपाउंड), ज्योति सुरेखा वेन्नम (महिला कंपाउंड), चिकिता तनिपर्थी (महिला कंपाउंड), पृथिका प्रदीप (महिला कंपाउंड)

भारतीय बैडमिंटन टीम

लक्ष्य सेन (पुरुष सिंगल्स, पुरुष टीम), आयुष शेट्टी (पुरुष सिंगल्स, पुरुष टीम), एचएस प्रणय (पुरुष टीम), किदांबी श्रीकांत (पुरुष टीम), तरुण मन्नेपल्ली (पुरुष टीम), सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (पुरुष डबल्स, पुरुष टीम), चिराग शेट्टी (पुरुष डबल्स, पुरुष टीम), हरिहरन अमसाकरुणन (पुरुष डबल्स, पुरुष टीम), एमआर अर्जुन (पुरुष डबल्स, पुरुष टीम), ध्रुव कपिला (मिक्स्ड डबल्स, पुरुष टीम), पीवी सिंधु (महिला सिंगल्स, महिला टीम), उन्नति हुड्डा (महिला सिंगल्स, महिला टीम), देविका सिहाग (महिला टीम), तन्वी शर्मा (महिला टीम), ईशरानी बरुआ (महिला टीम), त्रिचा जॉली (महिला डबल्स, महिला टीम), गायत्री गोपीचंद (महिला डबल्स, महिला टीम), कविप्रिया सेल्वम (महिला डबल्स, महिला टीम), सिमरन सिंघी (महिला डबल्स, महिला टीम), तनीषा क्रास्टो (मिक्स्ड डबल्स, महिला टीम)

---विज्ञापन---

मुक्केबाजी टीम

जादुमणि सिंह (पुरुष 55 किग्रा), सचिन सिवाच (पुरुष 60 किग्रा), सुमित कुंडू (पुरुष 70 किग्रा), अंकुश (पुरुष 80 किग्रा), कपिल पोखरिया (पुरुष 90 किग्रा), नरेंद्र बेरवाल (पुरुष +90 किग्रा), साक्षी चौधरी (महिला 51 किग्रा), प्रीति पवार (महिला 54 किग्रा), प्रिया घनघस (महिला 60 किग्रा), परवीन हुडा (महिला 65 किग्रा), लवलीना बोरेगोहेन  (महिला 75 किग्रा)

क्रिकेट टीम 

मेंस टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी.

---विज्ञापन---

वीमेंस टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मांधना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, गुनालन कमलिनी, भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, नंदिनी शर्मा.

इक्वेस्ट्रियन

श्रुति वोरा / मैग्नेनिमस (ड्रेसेज), गौरव पुंडीर / मिली (ड्रेसेज), जय सूद / गूफी ला पर्ला (ड्रेसेज), हृदय छेदा / डोनो डि मैगियो (ड्रेसेज), अनुश अग्रवाल / स्ट्रेट हॉर्स फ्लोरियाना – (ड्रेसेज, रिज़र्व), सुदीप्ति हजेला / बाइडेन – (ड्रेसेज, रिज़र्व), आशीष लिमये / विली बी डन (थ्री-डे इवेंट), अहान कुमार / बोलिवर जियो ग्रानो (थ्री-डे इवेंट), अर्जन नागरा / कूली गुडवुड (थ्री-डे इवेंट), फुआद मिर्ज़ा / कैमोफ्लाज 38 (थ्री-डे इवेंट), प्रदीप कुमार / लक्स लाइक क्रूज़ (थ्री-डे इवेंट, रिज़र्व), आशीष लिमये / ईज़ी टर्न (थ्री-डे इवेंट, रिज़र्व), शशांक सिंह कटारिया / एचबी ज़ारा (थ्री-डे इवेंट, रिज़र्व), मरीक साहनी / गोल्ड रन (शो जंपिंग)

---विज्ञापन---

ईस्पोर्ट्स टीम 

गुरशीश सिंह / सोल (टेकेन 8), प्रतीक भौंट / बी भौंट (स्ट्रीट फाइटर 6), अक्षज शेनॉय / कैट बॉट (लीग ऑफ़ लेजेंड्स), आकाश शांडिल्य / इन्फी (लीग ऑफ़ लेजेंड्स), सानिंध्य मलिक / डेडकॉर्पोरल (लीग ऑफ़ लेजेंड्स), मिहिर रंजन / लोटस (लीग ऑफ़ लेजेंड्स), अहमद शाहिद / नीरो (लीग ऑफ़ लेजेंड्स), राहुल बिष्ट / बॉब (लीग ऑफ़ लेजेंड्स)

गोल्फ टीम 

युवराज संधू (पुरुष स्पर्धा), वीर अहलावत (पुरुष स्पर्धा), सप्तक तलवार (पुरुष स्पर्धा), अदिति अशोक (महिला स्पर्धा), दीक्षा डागर (महिला स्पर्धा)

---विज्ञापन---

हॉकी स्क्वॉड 

मेंस टीम: मोहित एचएस, सूरज करकेरा, जर्मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच, राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकंठ शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मंदीप सिंह, अभिषेक

वीमेंस टीम: सविता पूनिया, बिचू देवी खारीबाम, इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरंबम, लालथंटलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डबास, निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, सलीमा टेटे (कप्तान), नेहा, दीपिका सोरेंग, लालरेमसियामी हमारज़ोटे, रुतुजा पिसल, नवनीत कौर, दीपिका, इशिका, बलजीत कौर, ब्यूटी डुंगडुंग. 

---विज्ञापन---

शूटिंग टीम

पार्थ राकेश माने (पुरुष 10m एयर राइफल, 10m एयर राइफल मिक्स्ड टीम), हिमांशु ढिल्लों (पुरुष 10m एयर राइफल), रुद्राक्ष पाटिल (पुरुष 10m एयर राइफल, पुरुष 50m राइफल 3 पोजीशन), इलावेनिल वलारिवन (महिला 10m एयर राइफल, 10m एयर राइफल मिक्स्ड टीम), सोनम उत्तम मस्कर (महिला 10m एयर राइफल), विदर्शा के. विनोद (महिला 10m एयर राइफल, महिला 50m राइफल 3 पोजीशन), ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (पुरुष 50m राइफल 3 पोजीशन), नीरज कुमार (पुरुष 50m राइफल 3 पोजीशन), आशी चौकसे (महिला 50m राइफल 3 पोजीशन), तिलोत्तमा सेन (महिला 50m राइफल 3 पोजीशन),

केदारलिंग बी उचागनवे (पुरुष 10m एयर पिस्टल, 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम), आकाश भारद्वाज (पुरुष 10m एयर पिस्टल), कमलजीत (पुरुष 10m एयर पिस्टल), सुरुची (महिला 10m एयर पिस्टल, 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम), ईशा सिंह (महिला 10m एयर पिस्टल, महिला 25m स्पोर्ट पिस्टल), मनु भाकर (महिला 10m एयर पिस्टल, महिला 25m स्पोर्ट पिस्टल), अनीश (पुरुष 25m रैपिड फायर पिस्टल), राही सरनोबत (महिला 25m स्पोर्ट पिस्टल), कायनन चेनाई (पुरुष ट्रैप), अहवर रिजवी (पुरुष ट्रैप), शपथ भारद्वाज (पुरुष ट्रैप), नीरू (महिला ट्रैप), मनीषा कीर (महिला ट्रैप), आशिमा अहलावत (महिला ट्रैप), अनंतजीत सिंह नरुका (पुरुष स्कीट), भवतेघ सिंह गिल (पुरुषों की स्कीट), मैराज अहमद खान (पुरुष स्कीट), परिनाज धालीवाल (महिला स्कीट), रायजा ढिल्लों (महिला स्कीट), माहेश्वरी चौहान (महिला स्कीट)

---विज्ञापन---

स्पोर्ट्स क्लाइमिंग टीम

जोगा पूर्ति, अनिशा वर्मा, अमन वर्मा

स्क्वॉश टीम

अभय सिंह (पुरुष एकल), वीर चोटरानी (पुरुष एकल), अनाहत सिंह (महिला एकल), तन्वी खन्ना (महिला एकल), वेलावन सेंथिलकुमार/जोशना चिनप्पा (मिश्रित युगल). सूरज चंद/शमीना रियाज (मिश्रित युगल)

---विज्ञापन---

सर्फिंग टीम 

किशोर कुमार (पुरुष शॉर्ट बोर्ड), शिवराज बाबू (पुरुष शॉर्ट बोर्ड), रमेश बुदिहाल (पुरुष शॉर्ट बोर्ड, रिजर्व), श्रीकांत डी (पुरुष शॉर्ट बोर्ड, रिजर्व), कमाली मूर्ति (महिला शॉर्ट बोर्ड), शुगर शांति बनारसे (महिला शॉर्ट बोर्ड), सृष्टि सेल्वम (महिला शॉर्ट बोर्ड, रिजर्व), देवी रामनाथन (महिला शॉर्ट बोर्ड, रिजर्व)

ये भी पढ़ें: IND vs SL: ‘किंग ऑफ गॉल’ का शिकार बने कप्तान शुभमन गिल, पहली पारी में सस्ते में गंवाया विकेट

---विज्ञापन---

टेबल टेन‍िस

साथियान (पुरुष स्पर्धा), हरमीत देसाई (पुरुष स्पर्धा), मानव ठक्कर (पुरुष स्पर्धा), मानुष शाह (पुरुष स्पर्धा), पायस जैन (पुरुष स्पर्धा), अंकुर भट्टाचार्जी (पुरुष रिजर्व), रोनित भांजा (पुरुष रिजर्व), श्रीजा अकुला (महिला कार्यक्रम), यशस्विनी घोरपड़े (महिला स्पर्धा), दीया चितले (महिला कार्यक्रम), सुतीर्था मुखर्जी (महिला कार्यक्रम), सिंड्रेला दास (महिला इवेंट), स्वास्तिका घोष (महिला रिजर्व), मनिका बत्रा (महिला रिजर्व)

ये भी पढ़ें: गॉल में बजा देवदत्त पडिक्कल का डंका, श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट शतक मारकर रचा इतिहास

---विज्ञापन---

टेन‍िस टीम 

सुमित नागल (पुरुष एकल), मानस धमने (पुरुष एकल), दक्षिणेश्वर सुरेश (पुरुष एकल), युकी भांबरी (पुरुष युगल), एन श्रीराम बालाजी (पुरुष युगल), अनिरुद्ध चन्द्रशेखर (पुरुष युगल), सहजा यमलापल्ली (महिला एकल), वैष्णवी अडकर (महिला एकल), वैदेही चौधरी (महिला एकल), रुतुजा भोसले (महिला युगल), प्रार्थना थोम्बारे (महिला युगल), अंकिता रैना (महिला युगल), करण सिंह (पुरुष रिजर्व), ऋत्विक बोल्लिपल्ली (पुरुष रिजर्व), निकी पूनाचा (पुरुष रिजर्व), जील देसाई (महिला रिजर्व), श्रुति अहलावत (महिला रिजर्व)

ये भी पढ़ें: IND vs SL: बिना आउट हुए क्यों पवेलियन लौट गए केएल राहुल? टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका 

---विज्ञापन---

रेसलिंग टीम 

दीपांशी (महिला 50 किग्रा), अंतिम पंघल (महिला 53 किग्रा), मनीषा भनवाला (महिला 57 किग्रा), मानसी अहलावत (महिला 62 किग्रा), निशा दहिया (महिला 68 किग्रा), प्रिया मलिक (महिला 72 किग्रा), अमन सहरावत (पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा), सुजीत कलकल (पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा), सागर जगलान (पुरुष फ्रीस्टाइल 74 किग्रा), मुकुल दहिया (पुरुष फ्रीस्टाइल 86 किग्रा), दीपक पुनिया (पुरुष फ्रीस्टाइल 97 किग्रा), रजत रूहल (पुरुष फ्रीस्टाइल 125 किग्रा), सुमित दलाल (ग्रीको-रोमन 60 किग्रा), दीपक (ग्रीको-रोमन 67 किग्रा), अमन (ग्रीको-रोमन 77 किग्रा), सुनील कुमार (ग्रीको-रोमन 87 किग्रा), नितेश कुमार (ग्रीको-रोमन 97 किग्रा), रौनक दहिया (ग्रीको-रोमन 130 किग्रा)

ये भी पढ़ें: 8 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE

---विज्ञापन---

इन स्पोर्ट्स के लिए अब तक नहीं हुआ है टीम का ऐलान

स्व‍िमिंग, एथलेटिक्स, बेसबॉल, बास्केटबॉल, बीएमएक्स, ब्रेकिंग, कैनो, साइकिलिंग माउंटेन बाइक, साइकिलिंग रोड, साइकिलिंग ट्रेक, डाइविंग, फेंसिंग, जिम्नास्ट‍िक्स, जूडो, कबड्डी, कुराश, मिक्सड मार्शल आर्ट, मॉर्डन पेंटाथलॉन, रोइंग, रग्बी सेवंस, सेलिंग, सेपक टकरॉ, स्केटबॉर्डिंग, सॉफ्टबॉल, स्व‍िमिंग टीम, ताइक्वांडो, सॉफ्ट टेन‍िस, टेकबॉल, ट्राइथलॉन, वॉलीबॉल, बीच वॉलीबॉल, वाटर पोलो टीम, वेटलिफ्टिंग और वुशू के लिए अब तक भारतीय टीम का ऐलान नहीं हुआ है. 

ये भी पढ़ें: WWE में CM Punk की बादशाहत खत्म कर कौन बनेगा नया चैंपियन? ये रहे 5 बड़े नाम

---विज्ञापन---

First published on: Aug 15, 2026 06:25 PM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. खेल पत्रकारिता में पिछले कई सालों के सफर के बाद अब News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. खेल पत्रकारिता में पिछले कई सालों के सफर के बाद अब News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola