IND vs SL: 'किंग ऑफ गॉल' का शिकार बने कप्तान शुभमन गिल, पहली पारी में सस्ते में गंवाया विकेट

भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच की शुरुआत हो गई है. कप्तान शुभमन गिल पहली इनिंग में बड़ी पारी नहीं खेल पाए. सस्ते में उन्हें पवेलियन जाना पड़ा. आइए आपको बताते हैं कि उन्हें किसने आउट किया.

GILL

शुभमन गिल को झटका (Photo: X)

Shubman Gill: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने मजबूत शुरुआत की है.
देवदत्त पडिक्कल ने शतक मारकर बड़े स्कोर की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं. खैर कप्तान शुभमन गिल पहली पारी में फेल हो गए हैं. गिल से फैंस ने अच्छी पारी की उम्मीद लगाई थी, लेकिन उनका जलवा देखने को नहीं मिला. सस्ते में वो आउट होकर पवेलियन लौट गए.

विज्ञापन

शुभमन गिल पहली पारी में हुए फेल

शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने मजबूत शुरुआत टीम इंडिया को दी. जायसवाल 32 के स्कोर पर रन आउट हो गए. इसके बाद राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने मोर्चा संभाला. दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हुई. राहुल 77 के स्कोर पर इंजरी के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए. उनकी जगह गिल ने पिच पर कदम रखा. इस बीच पडिक्कल ने अपने करियर का पहला शतक बनाया.

विज्ञापन

गिल ने 28 गेंदों में 16 रन बनाए. वो गॉल का किंग कहे जाने वाले प्रभात जयसूर्या का शिकार बने. गिल ने अपनी पारी में 2 चौके लगाए. गिल ने जिस अंदाज में चौके लगाए, उन्हें देखकर लग रहा था कि वो बड़ी पारी खेलेंगे. उनकी एक कवर ड्राइव ने तो सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया. गिल जल्दबाजी के चलते आउट हो गए.

विज्ञापन

देवदत्त पडिक्कल की दमदार पारी

यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन देवदत्त पडिक्कल ने टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है. अब टीम इंडिया बड़ा स्कोर श्रीलंका के खिलाफ बना सकती है. पडिक्कल ने 134 गेंदों में अपना शतक बनाकर तीसरे नंबर की जिम्मेदारी बखूबी से निभाई. उन्होंने करियर की तीसरे टेस्ट में ही अपनी पहली सेंचुरी जड़ दी. प्रैक्टिस मैच में भी शतक मारकर उन्होंने प्लेइंग-11 में अपनी जगह पक्की की थी. पडिक्कल क्रीज पर डटे हुए हैं. अब उनसे एक ऐतिहासिक पारी की उम्मीद की जा रही है. पडिक्कल ने श्रीलंकाई गेंदबाजों का पहले दिन दम निकाल दिया. कोई भी उन्हें परेशानी में नहीं डाल पाया.

ये भी पढ़ें: AUS vs BAN: तीसरे दिन भी बांग्लादेश के सामने पस्त हुआ ऑस्ट्रेलिया, हार टालने की कोशिश में बल्लेबाजी ध्वस्त

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ