इस दिन से होगी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत! फाइनल की भी डेट हुई लगभग पक्की 

ICC ODI World Cup 2027: आईसीसी ने अब अपने अगले टूर्नामेंट की तैयारी शुरू कर दी है. साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेला जाना है. जिसके शुरू होने की डेट अब रिपोर्ट्स के जरिए सामने आ गई है.

ICC ODI World Cup 2027

Pic Credit- AI Generated

विज्ञापन

ICC ODI World Cup 2027: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियां शुरू हो गई है.  साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे ने अपने स्टेडियम को इस टूर्नामेंट के लिए तैयार करना शुरू कर दिया है. अब आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के शुरू होने की तारीख पक्की करनी शुरू कर दी है. इसके साथ ही फाइनल की डेट भी लगभग पक्की हो गई है. एक नई रिपोर्ट के जरिए अब टूर्नामेंट के शुरू होने की डेट सामने आ गई है. इसका भारत के साथ खास कनेक्शन है. 

इस दिन शुरू होगा आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027! 

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत 2 अक्टूबर से हो सकती है. ये फैसला महात्मा गांधी की याद में किया जा सकता है. महात्मा गांधी का जन्मदिन 2 अक्टूबर को होता है. जिसके कारण ही ये फैसला लिया जा सकता है. साउथ अफ्रीका से महात्मा गांधी का भी खास कनेक्शन है. जिसके कारण ही साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ये फैसला लेना चाहता है. ऐसा होने पर इस वर्ल्ड कप से भारत का भी जुड़ाव होगा. इसके अलावा रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर 21 को इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जा सकता है. पिछली बार वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला गया था. जहां पर ऑस्ट्रेलिया और भारतीय क्रिकेट टीम आमने-सामने थी. ऑस्ट्रेलिया की टीम मौजूदा समय में चैंपियन है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SL: बिना आउट हुए क्यों पवेलियन लौट गए केएल राहुल? टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका 

अब तक 10 टीमों ने किया का क्वालीफाई 

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में अब तक कुल 10 टीमों ने क्वालीफाई किया है. जिसमें साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे की टीम होस्ट होने के कारण क्वालीफाई कर चुकी है. इसके अलावा भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम भी रैंकिंग में टॉप 9 में होने के कारण क्वालीफाई कर चुकी है. 2 बार की चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम को क्वालीफायर खेलना होगा. उनके साथ आयरलैंड की टीम का नाम भी शामिल है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ