---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs AUS: टप्पा पड़ते ही उड़ी धूल, फिर अचानक घूम गई जडेजा की बॉल, इंदौर की पिच देख दुनिया दंग, देखें वीडियो

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में एक बार फिर पिच का जिन्न बाहर निकल आया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया इस पिच पर 33.2 ओवर में महज 109 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे भारतीय बल्लेबाज ज्यादा […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में एक बार फिर पिच का जिन्न बाहर निकल आया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया इस पिच पर 33.2 ओवर में महज 109 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे भारतीय बल्लेबाज ज्यादा देर नहीं टिक सके। दूसरी ओर पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के 4 बल्लेबाज भी आउट हो गए। चारों बल्लेबाजों को भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा ने आउट किया। दरअसल, जडेजा की गेंद टप्पा पड़ते ही इस तरह घूम रही है कि पिच को देख हर कोई दंग है।

21वें ओवर में दिखा नजारा

एक ऐसा ही नजारा 21वें ओवर में देखने को मिला। दूसरी गेंद पर ख्वाजा से चौका खा चुके जडेजा ने जैसे ही तीसरी गेंद फेंकी। इस बॉल ने टप्पा खाया और धूल उड़ाते हुए इस तरह टर्न लिया कि विकेटकीपर केएस भरत भी गच्चा खा गए। वे बॉल को जज नहीं कर सके और ऑस्ट्रेलिया को मुफ्त में 4 रन मिल गए। इस तरह जडेजा का ये ओवर थोड़ा महंगा साबित हुआ। उन्होंने इस ओवर में 10 रन दिए। इंदौर की पिच से नाथन लायन और मैथ्यू कुहनेमैन को भी काफी मदद मिली। लायन ने जिस तरह से पुजारा को आउट किया, उस पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है।

---विज्ञापन---

और पढ़िएइंग्लैंड के ‘योद्धा’ ने ठोक डाली सेंचुरी, विकेटों के पतझड़ में टीम को दिलाई शानदार जीत

और पढ़िएजो रूट ने बाबर आजम की जमीन खिसकाई, केन विलियमसन ने कर दिया ऋषभ पंत का नुकसान, जानिए दुनिया के टॉप-10…

---विज्ञापन---

जडेजा का जलवा

पहले दिन का खेल खत्म होने तक रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है। जडेजा ने ट्रैविस हेड को 9, उस्मान ख्वाजा को 60, मार्नस लाबुशेन को 31 और कप्तान स्टीव स्मिथ को 26 रन पर पवेलियन भेजा। ऑस्ट्रेलिया ने 54 ओवर में 4 विकेट खोकर 156 रन बना लिए हैं। मेहमान टीम ने 47 रनों की लीड ले ली है। दूसरे दिन पीटर हैंड्सकॉम्ब और कैमरन ग्रीन मैदान पर उतरेंगे।

और पढ़िएखेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Mar 01, 2023 05:22 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola