---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

ENG vs PAK: अली उस्मान ने लिए 5 विकेट हॉल, 44 साल बाद इंग्लैंड की सरजमीं पर दोहराया गया इतिहास

ENG vs PAK: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान के फिरकी गेंदबाज अली उस्मान ने कमाल कर दिया. उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और 5 विकेट लिए. उस्मान के इस प्रदर्शन के बाद 44 साल बाद बड़ा उलटफेर लीड्स की धरती पर हुआ है.

---विज्ञापन---

ENG vs PAK: इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तानी फिरकी गेंदबाज अली उस्मान ने पहली पारी में 5 विकेट अपने नाम किए. हालांकि उनके शानदार प्रदर्शन के बाद भी इंग्लैंड ने विशाल स्कोर बना दिया. पहला टेस्ट मैच 19 अगस्त से हेडिंग्ले लीड्स में खेला जा रहा है. मुकाबले के तीसरे दिन अली उस्मान ने 5 विकेट हॉल लिया और 44 साल पुराने इतिहास को दोहरा दिया. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर की बराबरी कर ली.

उस्मान का बड़ा कारनामा

उस्मान ने हेडिंग्ले लीड्स में मेहमान स्पिनर के तौर पर एक पारी में 5 विकेट लिए और ऐसा करने वाले वह दुनिया के दूसरे बाएं हाथ के फिरकी गेंदबाज बन गए. लीड्स की धरती पर इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के एशले मैलेट 1972 में 114 रन खर्च कर 5 विकेट लिए थे और पहले मेहमान स्पिनर बने थे. लेकिन अब 44 साल बाद फिर से इतिहास दोहराया गया है और अली उस्मान ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है.

---विज्ञापन---

इसके अलावा अली उस्मान इंग्लैंड की सरजमीं पर एक पारी में 5 विकेट हॉल लेने वाले दूसरे बाएं हाथ के फिरकी गेंदबाज बने. इससे पहले ये कारनामा साल 2010 में बांग्लादेश के दिग्गज खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने किया था.

अली उस्मान ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में खतरनाक दिख रहे हैरी ब्रूक को क्लीन बोल्ड किया था. इसके अलावा अर्धशतकीय पारी खेलकर बल्लेबाजी कर रहे जॉर्डन कॉक्स को भी उन्होंने अपना शिकार बनाया. वहीं, डैन लॉरेंस को भी उन्होंने चलता किया, वह भी अर्धशतकीय पारी खेल चुके थे. इस तरह उस्मान ने अपने 5 में से 3 विकेट मुख्य बल्लेबाजों को आउट किया.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: जो रूट ने रचा इतिहास, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 3000 रन बनाने वाले बने इकलौते कप्तान

एक पारी से हार का खतरा

पहली पारी में पाकिस्तान 171 रनों पर सिमट गई थी. टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन अब्दुल्लाह शफीक ने बनाए. उन्होंने 104 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली थी. इंग्लैंड की ओर से ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने कहर बरपाया था. दोनों ने 5-5 विकेट अपने नाम किए थे. जवाब में इंग्लैंड ने 89.5 ओवर में 409 रन बनाए थे. इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक ने 91 और जो रूट ने 66 रनों की पारी खेली थी.

---विज्ञापन---

वहीं, दूसरी पारी में भी पाकिस्तान की हालत खस्ता है. पाकिस्तान 22.5 ओवर में ही 76 रन पर अपने 6 बल्लेबाजों को खो चुकी है. अभी भी पाकिस्तान इस मैच में काफी पीछे है और इंग्लैंड के पास 150 से अधिक रनों की बढ़त है. ऐसे में पाकिस्तान पर एक पारी से हार का खतरा मंडरा रहा है.

ये भी पढ़ें: खतरे में पड़े सचिन तेंदुलकर के ये 3 रिकॉर्ड! 

---विज्ञापन---

First published on: Aug 21, 2026 07:41 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola