IND vs SL: शुभमन गिल ने कोलंबो टेस्ट से पहले की अपनी कमियों पर काम, लेफ्ट आर्म स्पिनर के खिलाफ हो रहे हैं फेल

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने के पहले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल से बड़ी उम्मीदें थी. पहले टेस्ट मैच में कप्तान गिल बल्ले के साथ बुरी तरह से फेल हो गए थे. अब कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट में गिल बल्ले के साथ कमबैक करना चाहेंगे.

Shubman Gill

शुभमन गिल ने पूरे किए 3000 टेस्ट रन (PIC Credit -ANI)

विज्ञापन

IND vs SL: टीम इंडिया का गॉल टेस्ट मैच जीतने के बाद आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है. हालांकि कप्तान शुभमन गिल अपनी बल्लेबाजी से खुश नहीं होंगे. गिल अब कोलंबो टेस्ट मैच में बड़ा स्कोर बनाना होगा. जिसके लिए उन्हें बड़ी चुनौती को पार करना होगा. पिछले कुछ समय से गिल को लेफ्ट आर्म स्पिनरों के खिलाफ समस्या आ रही है. कोलंबो टेस्ट मैच से पहले गिल इस कमी पर काम कर रहे हैं. जिसमें टीम इंडिया के 2 स्टार खिलाड़ी उनकी मदद भी कर रहे हैं.  

शुभमन गिल अपनी कमी पर कर रहे हैं काम 

टेस्ट फॉर्मेट में शुभमन गिल ने अब तक 42 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें से 12 बार वो लेफ्ट ऑर्म स्पिनर का शिकार हुए हैं. गॉल टेस्ट मैच की दोनों ही पारियों में वो श्रीलंका के लेफ्ट ऑर्म स्पिनर प्रभात जयसूर्या का शिकार बने थे. ऐसे में अब वो और दबाव में आ गए हैं. कोलंबो टेस्ट मैच में शुभमन गिल ये गलती नहीं करना चाहते हैं. जिसके कारण ही अभ्यास सत्र के दौरान गिल ने 55 मिनट तक एक स्पिन विकेट पर बल्लेबाजी की.

विज्ञापन

इस दौरान टीम इंडिया के लेफ्ट ऑर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा और मानव सुथार ने उन्हें जमकर गेंदबाजी की. कोलंबो टेस्ट मैच में भी श्रीलंका की टीम 2 लेफ्ट ऑर्म स्पिनर के साथ उतरने वाली है. जिसमें प्रभात जयसूर्या का साथ ऑलराउंडर सोनल धीनुष्का भी देने वाले हैं. ये दोनों गिल को परेशान करने का दम रखते हैं. प्रभात जयसूर्या दूसरे टेस्ट मैच में और भी खतरनाक साबित हो सकते हैं. ऐसे में गिल को अपनी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी करनी होगी.

कोलंबो में शुभमन गिल को करना होगा कमबैक  

हाल के समय में शुभमन गिल ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. ऐसे में वो खुद भी बैक टू बैक टेस्ट मैच में फेल नहीं होना चाहते हैं. कोलंबो टेस्ट मैच गिल के लिए अहम होने वाला है. अगर गिल कोलंबो में भी फेल हो जाते हैं, तो न्यूजीलैंड दौरे पर वो दबाव के साथ जाएंगे. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2027 में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को लगभग अपने सभी मुकाबले जीतने हैं, ऐसे में गिल खुद रन बनाकर टीम की अगुवाई करना चाहते हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज शुभमन गिल का ऑफ स्पिनर और लेग स्पिनर के खिलाफ रिकॉर्ड अब तक अच्छा रहा है. स्पिन के खिलाफ ओवरऑल प्रदर्शन को देखें तो उनका लगभग 48 का औसत है. हालांकि उसमें से ऑफ स्पिनर और लेग स्पिनर के खिलाफ 61 का औसत है. अगर शुभमन गिल का बल्ला भी कोलंबो में चला तो टीम इंडिया की जीत लगभग पक्की हो जाएगी. देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल और ऋषभ पंत पहले से ही फॉर्म में नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ