---विज्ञापन---

IND vs SL: गौतम गंभीर कोलंबो टेस्ट के लिए बदल सकते हैं प्लेइंग 11, सारांश जैन के पास डेब्यू का मौका

IND vs SL: टीम इंडिया ने भले ही गॉल टेस्ट मैच जीत लिया है. लेकिन उसके बाद भी टीम के ऊपर कोलंबो टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने का दबाव है. जिसके कारण ही हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल बहुत ही सोच समझकर प्लेइंग 11 का फैसला लेंगे.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट मैच का संदर्भ

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।

हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव कर सकते हैं।

स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है, जिससे कुलदीप यादव बाहर हो सकते हैं।

संभावित टीम परिवर्तन का कारण

सारांश जैन को नंबर 9 पर खिलाने से टीम इंडिया की बल्लेबाजी मजबूत होगी और गेंदबाजी में विविधता आएगी।

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में देखने को मिल सकता है बड़ा बदलाव (Indian Cricket Team Pic Credit- ANI)
---विज्ञापन---

IND vs SL: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा. दोनों ही टीमों ने इस मुकाबले की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है. हालांकि मौजूदा समय में टीम इंडिया आगे नजर आ रही है. हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल कोलंबो टेस्ट मैच की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव कर सकते हैं. स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. ऐसे में कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 से बाहर जाना पड़ेगा. 

बदल सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11 

कोलंबो टेस्ट मैच में श्रीलंका की टीम और भी स्पिन विकेट दे सकती है. जिससे टीम इंडिया की बल्लेबाजी पर और दबाव बनाया जा सके. ऐसी स्थिति में भारतीय क्रिकेट टीम अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करना चाहेगी. जिसके कारण ही नंबर 9 पर स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को खिलाया जा सकता है. सारांश जैन के नंबर 9 पर खेलने से टीम इंडिया की बल्लेबाजी वाली समस्या खत्म हो जाएगी. वहीं ऑफ स्पिनर के आने से गेंदबाजी यूनिट में विविधता भी नजर आएगी. रवींद्र जडेजा और मानव सुथार पहले से ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने कमबैक करके गेंदबाजी यूनिट को और मजबूत कर दिया है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs SL: दिग्गज चेतेश्वर पुजारा ने मानव सुथार को दी बड़ी सलाह, टीम मैनेजमेंट से भी की अपील

First published on: Aug 21, 2026 11:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. खेल पत्रकारिता में पिछले कई सालों के सफर के बाद अब News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. खेल पत्रकारिता में पिछले कई सालों के सफर के बाद अब News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola