सेना देशों में पाकिस्तान की टीम का शर्मनाक प्रदर्शन जारी, पिछले 8 सालों से नहीं मिली है जीत

Pakistan Cricket Team: सेना देशों में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का नाम आता है. इन देशों में एशियन टीम का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहता है. लेकिन पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन इस दौरान सबसे खराब रहा है. बांग्लादेश की टीम का प्रदर्शन भी पाकिस्तान से बेहतर है.

Pakistan Cricket Team

पिछले 8 सालों से पाकिस्तान की टीम सेना देशों में नहीं जीती एक भी टेस्ट मैच (Pakistan Cricket Team Pic Credit- ANI)

Pakistan Cricket Team: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टीम लीड्स में बुरी तरह से हार गई. इसी के साथ वो 3 मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई है. सेना देशों में पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है. टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो पाकिस्तान एकमात्र ऐसी टीम होगी. जिसने पिछले 8 सालों से सेना देशों में एक भी मुकाबला नहीं जीता है. इस बीच बांग्लादेश की टीम ने भी बेहतर किया है. वहीं नंबर 1 पर भारतीय क्रिकेट टीम नजर आ रही है.  

विज्ञापन

सेना देशों में टीम इंडिया का है दबदबा 

पिछले 8 सालों की बात करें तो सेना देशों में टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा 12 मुकाबले एक एशियाई टीम के रूप में जीते हैं. वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद श्रीलंका की टीम के नाम सिर्फ 3 जीत ही है. जबकि बांग्लादेश की टीम को सिर्फ 2 जीत ही मिली है. हालांकि पाकिस्तान ने इस दौरान एक भी मुकाबला नहीं जीता है. हालांकि ऐसा रिकॉर्ड पाकिस्तान का हमेशा नहीं रहा है. 

विज्ञापन

एक समय सेना देशों में अच्छा प्रदर्शन वाले एकमात्र एशियाई टीम पाकिस्तान की ही हुआ करती थी. खासकर इंग्लैंड में इस टीम का रिकॉर्ड अच्छा रहता है. ऐसा नहीं है कि सिर्फ सेना देशों में ही पाकिस्तान की टीम का रिकॉर्ड खराब हुआ है. एशियाई परिस्थितियों में भी पाकिस्तान की टीम लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है. पिछले 2 सालों में ही टीम ने स्पिन विकेट बनाकर घरेलू मैदान पर मैच जीतना शुरू किया है. 

टीम इंडिया ही जीत सकी है सीरीज 

बात अगर सेना देशों में सीरीज जीतने की करें तो पिछले 8 सालों में टीम इंडिया ने 2 सीरीज जीते हैं. दोनों ही बार भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था. साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को कोई भी एशियाई टीम पिछले 8 सालों में उनके घर में नहीं हरा सकी है. श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम ने हालिया समय में टेस्ट क्रिकेट में ही बहुत ज्यादा निराश किया है. जिसके कारण ही इन टीमों से फिलहाल कोई भी उम्मीद नहीं है.  

विज्ञापन

पाकिस्तान की टीम के पास हालांकि एक सुनहरा मौका है. अगर वो इस सीरीज में अगले 2 मुकाबले अपने नाम कर लें तो 2-1 से जीत दर्ज कर सकते हैं. ऐसी स्थिति में उनकी लगातार हार का सिलसिला भी टूट जाएगा. वहीं वो इंग्लैंड को उनके घर में सीरीज भी हरा देंगे. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इंजरी के कारण पहले मुकाबले में नहीं खेले थे. दूसरे मैच से बाबर कमबैक कर सकते हैं. उनकी वापसी से पाकिस्तान की बल्लेबाजी भी थोड़ी मजबूत होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ