Siddharth Sharma
Read More
IND vs AUS 4th Test,Day 1: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का आखिरी मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 255 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 104 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ कैमरून ग्रीन 49 रन बनाकर खेल रहे हैं। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय स्पिनर्स पस्त दिखे। पूरे दिन में टीम इंडिया के गेंदबाज सिर्फ 4 विकेट ले सके। शमी को 2 सफलताएं मिलीं, जबकि अश्विन-जडेजा ने 1-1 विकेट निकाला।
सीरीज का यह आखिरी मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए जीतना बेहद जरूरी है। इसे जीतकर जहां भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप के लिए सीधे क्वालिफाई करना चाहेगी वहीं ऑस्ट्रेलिया सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगी।
Indian PM Narendra Modi with Indian captain Rohit Sharma – giving the India cap. pic.twitter.com/U841dqr0Zc
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 9, 2023
Jay Shah felicitated Indian PM Narendra Modi. pic.twitter.com/Q53nPsZIB8
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 9, 2023
इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टीव स्मिथ के हाथों में है। बता दें कि इस सीरीज में भारतीय टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। ऐसे में ये मैच जीतकर टीम इस पर कब्जा करना चाहेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और वह इसे जारी रखते हुए सीरीज को बराबरी पर खत्म करना चाहेगी।
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।
स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लांस मौरिस, टॉड मर्फी,स्टीव स्मिथ (कप्तान), मिशेल स्टार्क, माइकल कुहैनमैन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच को लोग टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। मैच को फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर भी देखा जा सकता है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच को लोग मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।