ओली रॉबिन्सन ने तोड़ दिया जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड, पाकिस्तान के खिलाफ हासिल किया ऐतिहासिक मुकाम

Ollie Robinson broke Jasprit Bumrah record: पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले ही दिन ओली रॉबिन्सन ने अपने नाम बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. उन्होंने जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

ओली रॉबिन्सन पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में/ Image Source: Screengrab/ Tapmad

ओली रॉबिन्सन पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में/ Image Source: Screengrab/ Tapmad

विज्ञापन

ENG vs PAK: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 9 सितंबर से खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लैंड पहले गेंदबाजी कर रही है, जबकि पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी युनिट ने एक बार फिर से पाकिस्तान के बल्लेबाजों के होश उड़ा दिए. पाकिस्तान पहले ही सेशन में अपने 6 मुख्य बल्लेबाजों को खो चुकी है. बाबर आजम से लेकर सैम अयूब तक सभी फ्लॉप हो गए. इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन ने इस मैच में जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

ओली रॉबिन्सन ने तोड़ जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड

दरअसल पहले विश्व युद्ध के बाद टेस्ट क्रिकेट में कम से कम 100 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों में ओली रॉबिन्सन का गेंदबाजी औसत सबसे शानदार है. उन्होंने 19.34 की औसत के साथ टेस्ट में 100 विकेट पूरे किए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह हैं, जिनका टेस्ट में गेंदबाजी औसत 19.79 का रहा है. इसके अलावा इंग्लैंड के जॉनी वार्डले ने 20.39 की औसत के साथ विकेट लिए हैं. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के एलन डेविडसन 20.53 की औसत के साथ विकेट 100 विकेट लेने वाले चौथे खिलाड़ी हैं, जबकि वेस्टइंडीज के मैल्कम मार्शल 20.94 की औसत के साथ 100 विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज हैं.

विज्ञापन

वर्ल्ड वॉर-1 के बाद टेस्ट गेंदबाजी का सबसे अच्छा औसत 100+ विकेट

19.34 – ओली रॉबिन्सन (इंग्लैंड)*
19.79 – जसप्रीत बुमराह (भारत)
20.39 – जॉनी वार्डले (इंग्लैंड)
20.53 – एलन डेविडसन (ऑस्ट्रेलिया)
20.94 – मैल्कम मार्शल (वेस्टइंडीज)

रॉबिन्सन ने इंग्लैंड के लिए किया कमाल

वर्ल्ड वॉर-2 के बाद इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम मैच खेलते हुए अपने 100 विकेट पूरे करने वाले ओली रॉबिन्सन छठे गेंदबाज बने. उन्होंने 24 मैच में 100 विकेट पूरे किए. इसके अलावा इस लिस्ट में पहले नंबर पर इयान बॉथम हैं. उन्होंने 19 मैच में 100 टेस्ट विकेट पूरे किए थे. लिस्ट में दूसरा नाम डेरेक अंडरवुड का है. उन्होंने 23 टेस्ट मैच में ये कमाल किया था. वहीं, स्टीव हार्मिसन और ग्रीम स्वान ने भी 23 टेस्ट में अपने 100 विकेट पूरे किए थे. इसके अलावा अब टोनी लॉक और ओली रॉबिन्सन में भी 24 टेस्ट मैच में अपने 100 विकेट पूरे किए हैं.

वर्ल्ड वॉर-2 के बाद इंग्लैंड के लिए 100 टेस्ट विकेट लेने के लिए सबसे कम मैच

19 – इयान बोथम
23 – डेरेक अंडरवुड
23 – स्टीव हार्मिसन
23 – ग्रीम स्वान
24 – टोनी लॉक
24 – ओली रॉबिन्सन*

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ