जो रूट ने एक साथ तोड़ दिया दो दिग्गजों का रिकॉर्ड, रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ छूट गए पीछे

ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में जो रूट ने बड़ा कमाल कर दिया. उन्होंने एक झटके में दो ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया. अब रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ उनसे पीछे हो गए हैं. रूट ने बड़ा कीर्तिमान हासिल किया.

जो रूट पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए/ Image Source: Screengrab/ sony

जो रूट पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए/ Image Source: Screengrab/ sony

विज्ञापन

ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का आखिरी मुकाबला 9 सितंबर से एजबेस्टन में खेला जा रहा है. इस मैच में जो रूट ने प्लेइंग 11 में शामिल होते ही बड़ा कमाल कर दिया. उन्होंने रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और आगे निकल गए. रूट ने एक झटके में दो दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. इससे पहले मैच में रूट ने पोंटिंग और वॉ की बराबरी की थी.

जो रूट ने छोड़ा पीछे

जो रूट अब दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ को पीछे छोड़ दिया है. दोनों दिग्गजों ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 168 टेस्ट मैच खेले थे, लेकिन रूट अब 169 टेस्ट मैच के साथ दोनों से आगे निकल गए हैं. सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के मामले में सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर हैं. उन्होंने 200 टेस्ट मैच अपने नाम किए हैं. इसके अलावा 188 टेस्ट मैच के साथ जेम्स एंडरसन दूसरे नंबर पर हैं. वहीं, रूट अब 169 टेस्ट मैच के साथ तीसरे स्थान पर आ गए हैं.

विज्ञापन

सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी

200 – सचिन तेंदुलकर
188 – जेम्स एंडरसन
169* – जो रूट
168 – स्टीव वॉ
168 – रिकी पोंटिंग

जो रूट वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के करीब

बात अगर टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने की करें तो जो रूट फिलहाल दुनिया में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने अब तक 169 टेस्ट मैच की 307 पारियों में 50.38 की शानदार औसत के साथ 14208 रन बनाए हैं. उन्होंने 41 शतक और 68 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. वहीं, फिलहाल सचिन तेंदुलकर दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने अपने 200 टेस्ट मैच की 329 पारियों में 15921 रन बनाए हैं. उन्होंने 51 शतक और 68 अर्धशतक जड़े हैं.

विज्ञापन

इंग्लैंड जीत चुकी है सीरीज

पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज को इंग्लैंड फिलहाल 2-0 से अपने नाम कर चुकी है. तीसरे मैच पर इंग्लैंड कि निगाहें क्लीन स्वीप करने पर होंगी. पहला मुकाबला इंग्लैंड ने एक पारी और 103 रनों से अपने नाम किया था, जबकि दूसरा मुकाबला इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता था और सीरीज पर कब्जा जमाया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान तीसरे मैच में कैसा प्रदर्शन करती है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ