14 साल बाद पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, एजबेस्ट में हुआ बुरा हाल

ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए. पाकिस्तान के टॉप-5 बल्लेबाज केवल 24 रन ही बना सके. इसी के साथ पाकिस्तान के नाम एक और अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया.

इंग्लैंड और पाकिस्तान/ Image Source: Screengrab/ Willow

इंग्लैंड और पाकिस्तान/ Image Source: Screengrab/ Willow

ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 9 सितंबर से एजबेस्टन में खेला जा रहा है. पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. लंच ब्रेक तक पाकिस्तान के 7 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं. शुरुआती दो मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान की टीम तीसरे मैच की पहली पारी में भी शर्मसार हो गई. टीम के सभी मुख्य बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए. 14 साल बाद पाकिस्तान के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

विज्ञापन

14 साल बाद पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

साल 2000 के बाद इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान के टॉप 5 बल्लेबाजों ने एक पारी में दूसरा सबसे कम स्कोर बनाया है. टॉप-5 बल्लेबाजों ने पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ केवल 24 रन ही बनाए. इससे पहले टेस्ट पारी में पाकिस्तान के शीर्ष 5 बल्लेबाजों द्वारा बनाया गया न्यूनतम स्कोर साल 2012 में आया था. तब इंग्लैंड के ही सामने पाकिस्तान के टॉप-5 बल्लेबाजों ने दुबई में कुल 19 रन बनाए थे.

विज्ञापन

वहीं, साल 2006 में भारत के खिलाफ खेले गए कराची टेस्ट मैच में पाकिस्तान के टॉप-5 बल्लेबाजों ने एक पारी में 27 रन बनाए थे. इसके बाद साल 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में पाकिस्तान के टॉप-5 बल्लेबाजों ने 27 रन बनाए थे.

अब इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में पाकिस्तान के टॉप-5 बल्लेबाजों ने 24 रन बनाए और ये दूसरा सबसे कम स्कोर दर्ज हो गया.

विज्ञापन

टेस्ट पारी में पाकिस्तान के शीर्ष 5 बल्लेबाजों द्वारा बनाया गया न्यूनतम स्कोर (साल 2000 से)

19 रन बनाम इंग्लैंड, दुबई, 2012
24 रन बनाम इंग्लैंड, बर्मिंघम, 2026*
27 रन बनाम भारत, कराची, 2006
27 रन बनाम इंग्लैंड, बर्मिंघम, 2010

विज्ञापन

इन बल्लेबाजों का फ्लॉप शो

इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे सैम अयूब बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि आजान अवैस 20 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद अब्दुल्लाह शफीक ने निराश किया. उन्होंने 16 गेंदों में 3 रन बनाए. चौथे नंबर पर शान मसूद भी खासा प्रभावित नहीं कर सके और 7 गेंदों में 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. बाबर आजम ने भी निराश किया और 18 गेंदों में 7 रन बनाकर चलते बने. इस तरह पाकिस्तान के टॉप-5 बल्लेबाज 24 रन ही अपनी टीम के लिए बना सके.

विज्ञापन

लंच ब्रेक तक पाकिस्तान ने 23 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना दिए हैं. जोश टंग को 3 सफलता मिली है. ओली रॉबिन्सन और जोफ्रा आर्चर ने अब तक 2-2 विकेट लिए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ