ICC T20I रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के दो बल्लेबाजों का जलवा, लगाई 65 और 61 स्थानों की बड़ी छलांग, ईशान किशन नंबर-1 पर बरकरार

ICC T20I Rankings: आईसीसी की नई टी20I रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के दो बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने एक साथ 60 से ज्यादा स्थानों की जबरदस्त छलांग लगाई है. वहीं, ईशान किशन नंबर-1 पर बने हुए हैं.

connor esterhuizen and lhuan dre pretorius

ईशान किशन टी20I रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पर बने हुए हैं (PIC Credit- AI)

ICC T20I Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने बुधवार, 9 सितंबर को मेंस टी20I की नई रैंकिंग जारी कर दी है. ताजा टी20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के दो बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला है. साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने एक साथ 60 से ज्यादा स्थानों की छलांग लगाई है. हालांकि, टॉप-10 रैंकिंग में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है. भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन अभी भी नंबर-1 पर बने हुए हैं.

विज्ञापन

एस्टरहुइजन ने 65 और प्रीटोरियस ने 61 पायदान की लगाई छलांग

ICC की नई टी20I रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के दो बल्लेबाजों कॉनर एस्टरहुइजन और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने जबरदस्त छलांग लगाई है. एक तरफ एस्टरहुइजन ने 65 स्थानों की छलांग लगाई है, तो दूसरी तरफ प्रीटोरियस ने 61 पायदान की छलांग मारी है. इन दोनों बल्लेबाजों को जिम्बाब्वे और नामीबिया के खिलाफ ट्राई सीरीज में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. एस्टरहुइजन ने पहले नामीबिया के खिलाफ मैच में 88 रनों की पारी खेली थी और फिर जिम्बाब्वे के खिलाफ 33 रन बनाए.

विज्ञापन

इस शानदार प्रदर्शन के बाद एस्टरहुइजन 65 स्थानों की छलांग के साथ सीधे 25वें नंबर पर पहुंच गए हैं. उनकी रेटिंग अंक 627 हो गए हैं. उन्होंने अब तक सिर्फ 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. वहीं, प्रीटोरियस ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एक मैच में 22 रन बनाए और अगले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 94 रन ठोक डाले. इसके बाद उन्होंने नामीबिया के खिलाफ 101 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इन पारियों के बाद प्रीटोरियस ने 61 स्थानों की छलांग लगाकर 43वें स्थान पर आ गए हैं.

ईशान किशन नंबर-1 पर बरकरार

ICC टी20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पहले स्थान पर काबिज हैं. ईशान के खाते में 910 रेटिंग अंक है. उनके बाद दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान 848 की रेटिंग अंक के साथ मौजूद हैं. वहीं, अभिषेक शर्मा 819 रेटिंग अंक के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं. फिल साल्ट को एक पायदान का फायदा हुआ है और वह चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं, साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह 5वें नंबर पर खिसक गए हैं. श्रीलंका के पथुम निशंका 751 रेटिंग अंक के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ